भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा रेल रोको आंदोलन में होगी शामिल

भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा गांव दौधर ब्लॉक रायकोट के किसानों की बैठक महेंद्र सिंह कमालपुरा और जगराज सिंह हरदासपुरा की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:15 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:15 AM (IST)
भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा रेल रोको आंदोलन में होगी शामिल
भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा रेल रोको आंदोलन में होगी शामिल

संस, जगराओं: भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा गांव दौधर ब्लॉक रायकोट के किसानों की बैठक महेंद्र सिंह कमालपुरा और जगराज सिंह हरदासपुरा की अगुआई में हुई। इसमें महेंद्र ने 25 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर किसानों का साथ देने के लिए सभी संगठनों और दुकानदारों का धन्यवाद किया। इस मौके सर्वसम्मति से यूनियन की दौधर इकाई का गठन किया गया जिसमें मनदीप सिंह को प्रधान, बलदीप सिंह उपाध्यक्ष, जगदीप सिंह सचिव और संदीप सिंह को कैशियर चुना गया। इस मौके जगतार सिंह देहड़का, रणधीर सिंह प्रधान, सर्वजीत सिंह प्रधान, संदीप सिंह, जसविदर सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य पहुंचे। इस अवसर पर नई चुनी गई कमेटी द्वारा एक अक्टूबर से रेल रोको आंदोलन में शामिल होने का एलान किया गया। मुनीम यूनियन ने अनाज मंडी में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

खन्ना : मुनीम यूनियन अनाज मंडी खन्ना की ओर से प्रधान हरमेश कुमार बत्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बत्ता ने कहा कि मुनीम यूनियन डट कर किसानों और आढ़तियों के संघर्ष के साथ खड़ी है। कृषि कानून से न सिर्फ किसानों और आढ़तियों का नुकसान होगा, बल्कि इससे हर वर्ग प्रवाहित होगा। इस मौके दीपक कुमार, राजेश कुमार, सुखदर्शन सिंह, सिमरपाल सिंह मेहंदीपुर, गोल्डी तिवारी, जसवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, विक्रमजीत सिंह, मेजर सिंह, प्रेम चंद, बलदेव शर्मा, तरसेम सिंह काला, सुशील कुमार, सुनील कुमार, लाल मोहम्मद, संजीव कुमार संजू, पप्पी, कमल लद्दड़, रणवीर राणा, मनोहर सिंह, परमजीत सिंह, हरदीप कुमार, हैप्पी, विक्की भट्टी, गुरमुख सिंह हैप्पी, अच्छर राम, रोशन लाल, नरेश, सनी, दिलबाग सिंह, गोपाल, इन्द्रजीत कुमार, अजमेर सिंह इकोलाही, मेहर सिंह, बन्नी कपिल, जोगिन्दरपाल सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, जोगिन्द्र शर्मा, यशपाल, दविन्दर कुमार, संजय वर्मा, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, जोरा सिंह, महिद्र सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी