Farmers Bharat Bandh: लुधियाना में किसानों ने लगाया जाम; खन्ना में नेशनल हाईवे पर तंबू गाड़े; रेलवे ट्रैक पर धरना

Bharat Bandh पंजाब में किसानाें के भारत बंद का असर दिखना शुरू हाे गया है। लुधियाना में 11 जगहाें पर किसानाें ने चक्का जाम किया। इसके साथ ही खन्ना में सर्विस रोड भी जाम कर दिया गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:30 AM (IST)
Farmers Bharat Bandh: लुधियाना में किसानों ने लगाया जाम; खन्ना में नेशनल हाईवे पर तंबू गाड़े; रेलवे ट्रैक पर धरना
लुधियाना की दुगरी नहर पर किसानों की ओर से किया गया रोड ब्लॉक। (जागरण)

लुधियाना/खन्ना/ जगराओं, जागरण संवाददाता। Farmers Bharat Bandh: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार सुबह 6 बजे से ही खन्ना में नेशनल हाईवे पर गुरु अमर दास मार्केट के सामने तंबू गाड़ धरना शुरू कर दिया। इसके साथ ही जिले में 11 जगहाें पर किसानाें ने चक्का जाम कर दिया है। खन्ना में सर्विस रोड भी जाम लगाया है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को मलेरकोटला चौक, समराला चौक और अमलोह चौक से लिंक सड़कों और शहर के बीच से डायवर्ट करना शुरू कर दिया है। कुछ ट्रैफिक बीजा से भी डायवर्ट किया जा रहा है।

खन्ना में रेलवे लाइन पर धरना देते किसान। (जागरण)

इस बीच खन्ना रेलवे स्टेशन पर भी करीब आधा दर्जन किसान रेलवे लाइन पर दरी बिछाकर बैठ गए हैं। यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह और डीएसपी मनमोहन सरना ने मौके का मुआयना किया। आगे से क्लीयरेंस नहीं मिलने से सुपर फास्ट ट्रेन स्टेशन पर रुकी है। यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही जगराओं के शहरी क्षेत्र में बंद का असर दिख रहा है। पिछले समय दौरान जगराओं से लगभग 5 से 6 पार्षद भाजपा के चुने जाते रहे हैं। यहां तक कि नगर कौंसिल प्रधान भी भाजपा के रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें-Farmers Bharat Bandh : जगराओं में आम आदमी पार्टी करेगी भारत बंद का समर्थन, रोष धरने में शामिल होंगे वर्कर

हाईवे पर दोनों तरफ अलग- अलग संगठनाें का धरना

पंजाब के खन्ना में धरने में किसान जुटने शुरू हाे गए हैं। (जागरण)

नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ अलग-अलग संगठनों ने धरना लगा रखा है। एक तरफ किसान मजदूर एसोसिएशन के राजिंदर सिंह बेनिपाल अपने साथियों के साथ बैठे हैं तो दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के गुरदीप सिंह भट्टी मौजूद हैं। भट्टी और बेनिपाल एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। सर्विस रोड पर ट्रैक्टरों और कारों से रास्ता रोका गया है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। गाैरतलब है कि पंजाब के किसान पिछले कई महीनाें से दिल्ली में कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में आंदाेलन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: लुधियाना में आज 11 जगहों पर रहेगा चक्का जाम, निजी शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद; इन रास्ताें पर जानें से करें गुरेज

chat bot
आपका साथी