Bharat Bandh 26 March 2021: लुधियाना के ढंडारी कलां में किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Bharat Bandh 26 March 2021 कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ देश भर में किसानों की ओर से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में किसान समर्थकों ने ढंडारी कलां के पास जीटी रोड नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 01:26 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 01:26 PM (IST)
Bharat Bandh 26 March 2021: लुधियाना के ढंडारी कलां में किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम
Bharat Bandh 26 March 2021: कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

लुधियाना, जेएनएन। देशव्यापी हड़ताल को लेकर किसान समर्थकों की ओर से ढंडारी कलां के पास जीटी रोड नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। किसान समर्थक नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर बैठ गए हैं, जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान धरना देने वाले केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और कृषि सुधार कानून को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-  Bharat Bandh 26 March 2021 : लुधियाना में बंद के कारण ट्रेनों का आवागमन ठप, पुलिस ने यात्रियों को वापस भेजा

इस मौके पर ढंडारी कला के दिल्ली नेशनल हाइवे पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का अपमान किया है। केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून को वापस लेकर किसानों को राहत दें। उन्होंने कहा कि जब तब केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसानों की ओर से संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः-   Bharat Bandh 26 March 2021: लुधियाना में बंद को लेकर मिला जुला असर, किसानों ने भारत नगर चौक किया जाम

इस मौके पर वार्ड 28 के कांग्रेस इंचार्ज रेशम सिंह गुना गरचा, नवयुवक आंबेडकर दल प्रधान बंसी लाल प्रेमी, कांग्रेस नेता दर्शन सिंह मान, आम आदमी पार्टी के अमन चैन सिंह, दीप सिंह, तरलोक सिंह, गुरदीप सिंह बाबा, राजीव गरचा, पिंदा, मंजीत सिंह गोलू, डीपी गरचा, बबिया, जनरल सिंह, कुलदीप सिंह, संजय राव, दीपक कुमार, जगदेव सिंह, जग्गी, वीरू, अंकित वाल्मीकि, इंदरजीत सिंह, मंजीत सिंह जीता, हरचंद सिंह, हरकिशन लाल कंबोज, हरचंद सिंह, पम्मा, दिनेश कुमार, दविंदर गरचा, राजेंदर सिंह, करनैल सिंह फौजी, दीपक कुमार, गगन सिंह, परमजीत सिंह, गरचा दोधी व काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी