सोसायटी सदस्यों ने मुख्यालय में स्थापित करवाया भोले बाबा का पावन स्वरुप

शिव वेल्फेयर सोसायटी व इंसानियत एक धर्म की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 13 मार्च को जगराओं पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में लगने वाले 13वें वार्षिक भंडारे व शिव संध्या की तैयारियां आरंभ की गईं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:01 PM (IST)
सोसायटी सदस्यों ने मुख्यालय में स्थापित करवाया भोले बाबा का पावन स्वरुप
सोसायटी सदस्यों ने मुख्यालय में स्थापित करवाया भोले बाबा का पावन स्वरुप

संस, लुधियाना : शिव वेल्फेयर सोसायटी व इंसानियत एक धर्म की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 13 मार्च को जगराओं पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में लगने वाले 13वें वार्षिक भंडारे व शिव संध्या की तैयारियां आरंभ की गईं। घंटा घर चौंक के पास सोसायटी मुख्यालय में संत समाज के सानिध्य में पंडित जगदीश जंगम के मंत्रोच्चारण के बीच बांसल परिवार ने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। अध्यक्ष बिट्टू गुंबर, सीनियर चेयरमैन मिक्की आहूजा, चेयरमैन रोहित साहनी, चेयरमैन अश्वनी त्रेहण, वाइस चेयरमैन विनोद बांसल, युवा चेयरमैन राजेश जैन बॉबी, युवा अध्यक्ष जेके डाबर, ललित कुमार खेड़ा, महिला विग की चेयरपर्सन बिदिया मदान, संचित मल्होत्रा, राजू गुंबर, कोषाध्यक्ष जतिन्द्र सिंह बंटी, रामचंद्र बंगाली, रोशम लाल शर्मा, अभिषेक सहगल, ईशान गुंबर, रोहित गुंबर, सुमीत मल्होत्रा, सोनू यादव, शिवम मल्होत्रा ने दूध, दही, शहद व गंगा जल से स्नान करवा कर भोले बाबा का पावन स्वरूप सोसायटी मुख्यालय में विराजमान कर भोले बाबा से इजाजत मांगी।

सोसायटी के वाइस चेयरमैन अशोक सरसवाल, उपाध्यक्ष लक्की हांडा टिक्का, युवा उपाध्यक्ष अभिषेक सहगल ,साहिल खुराना, कमल शर्मा, अमन चौधरी, सन्नी डाबर, अमन ठेकेदार, रोहित गुंबर, ईशात गुंबर, सोनू हरजाई, महिला विग अध्यक्ष ममता मेहरा, सीनियर वाइस चेयरमैन सरोज वर्मा, मोना साहनी व रोमा ढांडा, वाइस चेयरमैन जसलीन कौर व ललीता लांबा, सीनीयर उपाध्यक्ष सोनिया कक्कड़, उपाध्यक्ष सोनाली रामपाल, रिकू, महासचिव सोनी आहलूवालिया व कोषाध्यक्ष नेहा गंभीर ने भोले बाबा का तिलक कर आशीर्वाद लिया। बिट्टू गुंबर व सदस्यों ने बाबा दीप सिंह फैडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लवली, सरपंच पूनम मल्होत्रा, बांके बिहारी सेवा परिवार के चेयरमैन अजय सचदेवा, लाडी घुम्मन, प्रेम बतरा, संदीप बस्सी, जिम्मी कालड़ा, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, जसविन्द्र सिंह, विकास छाबड़ा, अमित कुमार, लखबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य शख्शियतों को भंडारे का निमंत्रण देकर परिवार सहित पधारने की प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी