लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर भाखड़ा ब्यास बोर्ड कार्यालय की टूटी दीवार, बोर्ड को बड़े हादसे का इंतजार

चंडीगढ़ रोड स्थित भाखड़ा ब्यास बोर्ड के कार्यालय की घेराबंदी दीवार टूट कर गिर गई है। जमालपुर चंडीगढ़ रोड पर पड़ते भाखड़ा ब्यास बोर्ड के कार्यालय की दीवार कुछ माह पहले तेज आंधी के कारण गिर गयी थी लेकिन अभी तक इसे बनाया नहीं गया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:38 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:38 AM (IST)
लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर भाखड़ा ब्यास बोर्ड कार्यालय की टूटी दीवार, बोर्ड को बड़े हादसे का इंतजार
चंडीगढ़ रोड स्थित भाखड़ा ब्यास बोर्ड के कार्यालय की घेराबंदी दीवार टूट कर गिर गई है।

लुधियाना, डीएल डॉन। चंडीगढ़ रोड स्थित भाखड़ा ब्यास बोर्ड के कार्यालय की घेराबंदी दीवार टूट कर गिर गई है। दीवार एक पेड़ के सहारे अटकी हुई है जो कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। जानकारी के मुताबिक जमालपुर चंडीगढ़ रोड पर पड़ते भाखड़ा ब्यास बोर्ड के कार्यालय की दीवार जो कुछ माह पहले तेज आंधी के कारण गिर गयी थी, वह अभी तक नहीं बनवाई गई है। बोर्ड की ओर से टूटे हिस्से की दीवार को बनाने की जगह कांटे वाली तार लगा कर खानापूर्ति कर दी गई है।

आंधी की चपेट में आने से दीवार का कुछ हिस्सा दीवार के साथ ही लगे पेड़ के सहारे टिका हुआ है। पेड़ के सहारे यह दीवार कितने दिन टिकी रहेगी, यह तो नहीं कहा जा सकता। परँतु अगर रोजाना तेज चल रही हवाओं के थपेड़ों से पेड़ ने अगर दीवार का साथ छोड़ दिया तो दीवार मेन चंडीगढ़ रोड पर गिर सकती है। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन लापवाह बोर्ड का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है।

रोजाना बोर्ड के पास से सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन बोर्ड की ओर से हादसे का इंतजार किया जा रहा है। इलाके के लोगों के मुताबिक कुछ दिनों पहले तार में एक बेसहारा पशु फंस गया था जिसे काफी मुश्किल से निकाला गया। इलाके के लोगों ने बताया कि बोर्ड की ओर से कांटे की तार लगाने से पहले एक गार्ड को टूटी दीवार के पास ड्यूटी पर बैठा दिया गया था। परंतु कांटे वाली तार लगाने के बाद गार्ड को भी वहां से हटा लिया गया।

इस संबंध में भाखड़ा व्यास बोर्ड के एसडीओ आशीष झा से बात करने पर उन्होंने कहा कि दीवार को बनवाने के लिए चंडीगढ़ डिपार्टमेंट में खत लिख कर भेजा गया है। किन्ही कारणों के चलते दीवार को बनाने में देरी हो रही है। परंतु जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी