हवन व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

ग्यासपुरा के सम्राट कालोनी में श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वीरवार को हवन व भंडारे के साथ समापन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 07:35 PM (IST)
हवन व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न
हवन व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

ग्यासपुरा के सम्राट कालोनी में श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वीरवार को हवन व भंडारे के साथ समापन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान के अंतिम दिन कथा ब्यास पं.अवधेश पांडेय ने अपने दिव्य प्रवचन में राजा परीक्षित की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कार्यक्रम में विशेष तौर से शिअद के निर्मल सिंह, भाजपा मंडल प्रधान सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप मित्तल पहुंचे। इस मौके पर मुनींद्र नाथ राय, डीएस ठाकुर, बीएस ठाकुर, गोपाल झा, प्रियेश झा, बैजनाथ गुप्ता, प्रधान संजय गुप्ता, राकेश मिश्रा, सियाराम वर्मा, दिलीप चंद्र, पुरुषोत्तम कुमार, मनोज सिंह, अजय सिंह, विपिन यादव, राम मनोरथ वर्मा, राम भुवन वर्मा, भुवन ठाकुर, रमन झा, भोलानाथ सोनी, अरविद, जवाहरलाल मौर्य, ललन सिंह, दिनेश तिवारी, छेदी यादव, सहदेव यादव, प्रमोद यादव, चिरंजी यादव आदि ने भागवत भगवान की आरती की।

chat bot
आपका साथी