भगवान राम सेवा संघ ने 60 महिलाओं को बांटा राशन

भगवान राम सेवा संघ की ओर से 125वां हवन यज्ञ व राशन वितरण समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 02:00 AM (IST)
भगवान राम सेवा संघ ने 60 महिलाओं को बांटा राशन
भगवान राम सेवा संघ ने 60 महिलाओं को बांटा राशन

संस, लुधियाना :भगवान राम सेवा संघ की ओर से 125वां हवन यज्ञ व राशन वितरण समारोह का आयोजन दरेसी रोड स्थित सीता माता मंदिर में दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी की अध्यक्षता में करवाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसके फैशन से अनिल कुमार भांबरी ने विशेष रूप से भाग लिया। सर्वप्रथम पंडित राजेश शर्मा की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में सभी सदस्यों ने कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना करते हुए आहुतियां डालीं। समारोह में 60 महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार भांबरी ने कहा कि भगवान राम सेवा संघ की ओर से किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। आज कोरोना महामारी के बीच अपने परिवार का गुजारा मुश्किल हो रहा है। वहीं इनके द्वारा गरीब व असहाय लोगों की मदद कर यहां पुण्य कमाया जा रहा है। वहीं गरीब व असहाय लोगो की मदद करने का समाज को एक संदेश भी दिया जा रहा है। इस मौके पर यशपाल पराशर, देवेंद्र सिंह हैप्पी, संदीप सभ्रवाल, वरिदर सत्यम, रवि महाजन, राज कुमार खोसला, आनंद गुप्ता, विशाल पाराशर, विकास गुप्ता, नीरज, विनोद पराशर, अविनाश सिक्का, सुमेश चड्डा, मूर्ति लुंबा, संदीप मरवाहा, कमल कौशिक, साहिल हांडा, सुमेश मरवाहा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी