बंगाली कल्चरल क्लब ने गोल मार्केट जमालपुर में शरद पूर्णिमा पर की पूजा अर्चना
पंडाल में पारंपरिक तरीके से मां लक्ष्मी की पूजा की गई। इसमें विधिवत बंगाल के प्रकांड विद्वान पंडित रोथीन चक्रवर्ती के मंत्रोच्चारण द्वारा मां लक्ष्मी की स्तुति की गई। इसके बाद उन्हें फल फूल मिठाई और हलवा का भोग लगाया गया।
लुधियाना, जेएनएन। बंगाली कल्चरल क्लब की तरफ से गोल मार्केट जमालपुर में शरद पूर्णिमा की शाम को कोजागोरी लक्ष्मी की पूजा की गई। पंडाल में पारंपरिक तरीके से मां लक्ष्मी की पूजा की गई। इसमें विधिवत बंगाल के प्रकांड विद्वान पंडित रोथीन चक्रवर्ती के मंत्रोच्चारण द्वारा मां लक्ष्मी की स्तुति की गई।
इसके बाद उन्हें फल, फूल, मिठाई और हलवा का भोग लगाया गया। इन सभी को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना में अर्पित किया गया। इसके साथ ही देवी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद एक-एक कर सभी भक्तों ने देवी की आरती की और सामूहिक भोग छका।
इस मौके पर क्लब के प्रेसीडेंट जेसी दुलुई, जनरल सेक्रेटरी अमरनाथ घोषाल, जनरल सेक्रेटरी एके मंडल, अरुण प्रामाणिक, बेबी दलुई, पीयू घोषाल, माम्पी मंडल, सम्पा दत्ता, पूजा दास, सोमा हुटाई, प्रदीप्तो चक्रवर्ती, सुब्रता भक्त, शांतनु पांजा, हिमांशु मंडल, प्रतिभा मंडल,रजनी, बुला मजूमदार आदि मौजूद थे।