पेड़ के सहारे टिकी बीबीएमबी की दीवार, हो सकता है बड़ा हादसा

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित बीबीएमबी की दीवार एक पेड़ के सहारे टिकी है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:00 AM (IST)
पेड़ के सहारे टिकी बीबीएमबी की दीवार, हो सकता है बड़ा हादसा
पेड़ के सहारे टिकी बीबीएमबी की दीवार, हो सकता है बड़ा हादसा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : चंडीगढ़ रोड स्थित भाखड़ा ब्यास मैनेजमेट बोर्ड (बीबीएमबी) के कार्यालय की एक माह पहले आंधी से टूटी दीवार एक पेड़ के सहारे टिकी हुई है। इस कारण इस दीवार से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक जमालपुर-चंडीगढ़ रोड पर पड़ते बीबीएमबी कार्यालय की दीवार करीब एक महीना पहले तेज आंधी के कारण गिर गई थी। इस दीवार को अभी तक बनवाया नहीं गया है। दीवार का कुछ हिस्सा एक पेड़ के सहारे टिका हुआ है। बोर्ड ने टूटी दीवार बनाने की जगह कंटीली तार वहां लगा दी और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी। पेड़ के सहारे टिकी दीवार के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पेड़ के सहारे यह दीवार कितने दिन टिकी रहेगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। चंडीगढ़ रोड पर पेड़ के सहारे खड़ी दीवार गिरने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है, क्योंकि इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है।

इस संबंध में बीबीएमबी के एसडीओ आशीष झा ने कहा कि दीवार बनवाने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय में लिखकर भेजा गया है। किन्हीं कारणों के चलते दीवार बनाने में देरी हो रही है। जल्द ही दीवार का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी