पंजाब में बारदाना की कमी से फिर फूटा किसानों का गुस्सा, संगरूर-चंडीगढ़ हाईवे पर लगाया जाम

पिछले दिनों फतेहगढ़ साहिब के खमाणों और सरहिंद में बारदाना की कमी के कारण किसानों के प्रदर्शन के बाद बरनाला में किसानों ने प्रदर्शन किया है। यहां गांव हरिगढ़ की नहर के समक्ष मेन हाईवे पर किसानों ने जाम लगाकर यातायात ठप कर दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:45 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:13 PM (IST)
पंजाब में बारदाना की कमी से फिर फूटा किसानों का गुस्सा, संगरूर-चंडीगढ़ हाईवे पर लगाया जाम
बरनाला में गांव हरिगढ़ की नहर के समक्ष मेन हाईवे पर जाम लगाते हुए किसान। जागरण

बरनाला, [हेमंत राजू]। पंजाब में 10 अप्रैल को गेहूं खरीद सीजन शुरू होने के बाद बारदाना की कमी के कारण किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों फतेहगढ़ साहिब के खमाणों और सरहिंद में बारदाना की कमी के कारण किसानों के प्रदर्शन के बाद बरनाला में किसानों ने प्रदर्शन किया है। यहां गांव हरिगढ़ की नहर के समक्ष संगरूर-चंडीगढ़ मेन हाईवे पर किसानों ने जाम लगाकर यातायात ठप कर दिया है। किसान संगठनों ने बारदाना की कमी के कारण हाईवे को जाम किया है। भारतीय किसान यूनियन उगराहां ग्रुप की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।

बरनाला के कस्बा धनौला की अनाज मंडियों में गेंहू की भराई के लिए बारदाने की कमी से भारतीय किसान यूनियन उगराहां व अन्य किसानों ने संगरूर-चंडीगढ़ मेन हाईवे, धनौला, संघेड़ा, टल्लेवाल में जाम लगा कर पंजाब सरकार व विभिन्न खरीद एजेंसियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। मौके पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इस कारण मेन रोड से आने वाहनों के अलावा लंबे रूट की बसों को पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों से बाहर निकाल रही है।

किसानों के धरने के कारण मेन संगरूर-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैफिक ब्लॉक हो गया है।

डीएसपी बरनाला लखबीर सिंह टिवाना ने बताया कि पुलिस थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार के अनुसार भारतीय किसान यूनियन उगराहां व अन्य किसानों ने कहा है कि गांव हरिगढ़ व अन्य क्षेत्रों की अनाज मंडियों में गेंहू की भराई के लिए बारदाने की कमी है। किसानों का गेंहू खुले आसमान रखा है और बारिश में भीग रहा है। सरकार के गेहूं खरीद को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में बारदाने की कमी के विरोध में उन्होंने जगह जगह धरने लगाए हैं।

यह भी पढ़ें - खौफनाक मर्डर से दहला पटियाला, जिला बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन की पत्नी की बेदर्दी से हत्या

यह भी पढ़ें - सैंपलिंग के तीन-चार दिन बाद भी नहीं मिल रही रिपोर्ट, लुधियाना में कोरोना कैरियर बनकर घूम रहे लोग

chat bot
आपका साथी