चैंबर ट्रांसफर न किया तो बार प्रधान को ब्लैकमेल कर धमकाया, लुधियाना में आरोपित महिला वकील पर केस

लुधियाना में जिला बार एसोसिएशन से डिसमेंबर की गई महिला वकील ने चैंबर अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए बार एसोसिएशन की टीम को ब्लैकमेल करना और धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने जबरदस्ती वसूली के लिए धमकाने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 02:35 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 02:35 PM (IST)
चैंबर ट्रांसफर न किया तो बार प्रधान को ब्लैकमेल कर धमकाया, लुधियाना में आरोपित महिला वकील पर केस
लुधियाना में बार प्रधान को ब्लैकमेल कर धमकाने के आरोप में पुलिस ने महिला वकील पर केस दर्झ किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में जिला बार एसोसिएशन से डिसमेंबर की गई महिला वकील ने चैंबर अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए बार एसोसिएशन की टीम को ब्लैकमेल करना और धमकाना शुरू कर दिया। अब थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसके खिलाफ जबरदस्ती वसूली के लिए धमकाने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि उकी पहचान न्यू शिवाजी नगर की गली नंबर 11 निवासी रचना देवी के रूप में हुई। पुलिस ने बार एसोसिएशन के प्रधान गुरकृपाल सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि कचहरी में सभी चैंबर लीज पर होते हैं। जिसे बाद में वकील उसे अपने नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं। वो महिला वकील अपना चैंबर ट्रांसफर कराने के लिए 10 अगस्त को उनके पास आईं। जिस पर प्रधान ने उससे कहा कि पहले वो रिकार्ड चेक करेंगे कि वो उनके बार की सदस्य है या नहीं, उसके बाद ट्रांसफर किया जाएगा। मगर उनकी बात सुनते ही आग बबूला हुई वो महिला ने अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। उसने थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ को फोन करके कहा कि प्रधान ने उसके साथ गाली गलौज किया है। मगर पुलिस चौकी से आए इंचार्ज ने आकर जब जांच की तो सच्चाई सामने आ गई कि महिला की शिकायत झूठी थी। अगले दिन 11 जुलाई को वो अपनी टीम के साथ फाजिल्का चले गए। उसी दिन सुबह 10 बजे आरोपित महिला से एक वीडियाे बना कर वायरल कर दिया कि चैंबर ट्रांसफर करने के लिए प्रधान ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की है।

दोपहर 12 बजे उसने एक और वीडियो वायरल किया कि प्रधान उसका चैंबर ट्रांसफर नहीं कर रहा है। इसलिए वो आत्महत्या करने जा रही है। शाम 6 बजे उसने एक और वीडियो बना कर वायरल किया कि चैंबर ट्रांसफर करने के लिए प्रधान और सेक्रेटरी उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उसी शाम आरोपित महिला ने पूरी बार एसोसिएशन की एग्जेक्टिव कमेटी के सामने धमकी दी कि उन्हें बताएगी कि वो क्या चीज है। 12 जुलाई को जब रिकार्ड निकाल कर चेक किया गया तो पता चला कि 2012 में उसे बार एसोसिएशन से डिसमेंबर कर दिया गया था। ऐसे व्यक्ति को चैंबर नहीं दिया जा सकता। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

chat bot
आपका साथी