महिला को गलत कमेंट्स बोले, हाथ पकड़ने का किया प्रयास

हैबोवाल के गौतम विहार इलाके में दो मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी करके गलत कमेंट्स पास किए। इतना ही नहीं आरोपितों ने राह चलती महिला का हाथ पकड़ने की भी कोशिश की। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:58 PM (IST)
महिला को गलत कमेंट्स बोले, हाथ पकड़ने का किया प्रयास
महिला को गलत कमेंट्स बोले, हाथ पकड़ने का किया प्रयास

जासं, लुधियाना : हैबोवाल के गौतम विहार इलाके में दो मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी करके गलत कमेंट्स पास किए। इतना ही नहीं, आरोपितों ने राह चलती महिला का हाथ पकड़ने की भी कोशिश की। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई दविदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान हैबोवाल कलां की जैन कालोनी निवासी करण कुमार तथा प्रदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने गौतम विहार निवासी महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि 10 अप्रैल की शाम 6.30 बजे वो बल्लोकी रोड के गौतम विहार स्थित अपने घर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान आरोपितों ने उसे गलत कमेंट्स बोलकर उसके साथ छेड़खानी की और हाथ पकड़ने का प्रयास किया। एएसआई ने कहाकि दोनों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी