Axis Bank की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास, नहीं खोल पाए स्ट्रांग रूम के ताले Ludhiana News

डेहलों-साहनेवाल रोड पर गांव रुड़का में एक्सिस बैंक में चोरी का प्रया किया गया। चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़ी और अंदर घुस गए लेकिन स्ट्रांग रूम के ताले नहीं तोड़ सके।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 01:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 08:12 AM (IST)
Axis Bank की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास, नहीं खोल पाए स्ट्रांग रूम के ताले Ludhiana News
Axis Bank की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास, नहीं खोल पाए स्ट्रांग रूम के ताले Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। डेहलों-साहनेवाल रोड स्थित गांव रुड़का में एक्सिस बैंक की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए, मगर वो उसे ताेड़ने में कामयाब न हो सके। घटना का पता तब चला, जब अगली सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने फोन करके मैनेजर को इसके बारे में जानकारी दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना डेहलों पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस साहिबजादा फतेह सिंह नगर निवासी बैंक मैनेजर गगन जोशी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि वह तीन महीने से बैंक में मैनेजर है। 16 नवंबर को बैंक में छुट्टी के बाद वह खुद ताले लगवाकर अपने घर चला गया था। अगली सुबह बैंक के सिक्योरिटी गार्ड संदीप शर्मा ने उसे फोन करके बताया कि बैंक की एक खिड़की टूटी हुई है। बैंक के गेट में लगे सभी ताले सही सलामत लगे हुए थे। मगर एक साइड वाली खिड़की टूटी हुई थी।

बैंक का शटर खोलकर अंदर जांच की गई तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े थे। बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया था। फर्नीचर के साथ भी तोड़-फोड़ की गई थी। अंदर घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम के ताले को तोड़ने का भी प्रयास किया, मगर वो सफल न हो सके। सुखविंदर सिंह ने कहा कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की डीबीआर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग नजर आ रहे हैं। दोनों लोगों ने सिर पर टोपी पहनी हुई है। दोनों के फोटो प्रिंट निकलवाकर सभी थानों को भेजे जा रहे हैं, ताकि उनका सुराग लगाया जा सके।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी