वृद्ध पर हमला कर पगड़ी गिराई, दाढ़ी भी नोची

जमीन के विवाद में एक आदमी ने वृद्ध पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसकी पगड़ी उतार दी तथा उसकी दाढ़ी भी नोच डाली। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट कर घायल करने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:42 PM (IST)
वृद्ध पर हमला कर पगड़ी गिराई, दाढ़ी भी नोची
वृद्ध पर हमला कर पगड़ी गिराई, दाढ़ी भी नोची

जासं, लुधियाना : जमीन के विवाद में एक आदमी ने वृद्ध पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसकी पगड़ी उतार दी तथा उसकी दाढ़ी भी नोच डाली। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट कर घायल करने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान बीआरएस नगर के गोल्डन एवेन्यू निवासी राजिदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय सरबजीत सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि राजिंदर ने कालोनी की एक सांझी जगह पर कब्जा कर रखा है। सरबजीत सिंह उस केस की पैरवी करता है। उसी बात की रंजिश रखते हुए दो दिसंबर को उसने सरबजीत सिंह के पैर पर स्कूटर चढ़ा दिया। विरोध करने पर उससे मारपीट की। मारपीट के दौरान उसकी पगड़ी उतर कर गिर गई और उसकी दाढ़ी भी बुरी तरह से नोच डाली।

chat bot
आपका साथी