लुधियाना के बीआरएस नगर में चिकन खाने गए युवकों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की हालत नाजुक

पुलिस ने अमित शर्मा की शिकायत पर बीआरएस नगर निवासी ओंकार सिंह कबीर धालीवाल राजन प्रिंस गंज शुभम भाटिया व उनके 11 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:30 PM (IST)
लुधियाना के बीआरएस नगर में चिकन खाने गए युवकों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की हालत नाजुक
मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

लुधियाना, जेएनएन। बीआरएस नगर इलाके में चिकन खाने गए तीन युवकों पर एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि घायल की पहचान गांव सुनेत निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने अमित शर्मा की शिकायत पर बीआरएस नगर निवासी ओंकार सिंह, कबीर धालीवाल, राजन, प्रिंस गंज, शुभम भाटिया तथा उनके 11 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अमित शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर को वह अपने दोस्तों रतनपाल सिंह व हरिंदर सिंह के साथ अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीआरएस नगर में सन्नी स्टीम चिकन के पास चिकन खाने के लिए गया था। वो तीनों सन्नी चिकन के पीछे खड़े होकर बातें कर रहे थे। इस दौरान वहां तेजधार हथियारों से लैस होकर आए आरोपितों ने जान से मार देने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। उसके दोस्तों ने उसे घायल अवस्था में दीपक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी