टोल पर कर्मी से बहस के बाद युवकों ने की तोड़फोड़

लाडोवाल स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की शाम को टोल प्लाजा के काउंटर पर युवकों ने मामूली बहस की। इसके बाद वे चले गए लेकिन कुछ देर बाद फिर वे युवक हथियारों के साथ लौट आए। उन्होंने गुंडागर्दी करते हुए तीन कैश काउंटर तोड़ डाले।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:30 AM (IST)
टोल पर कर्मी से बहस के बाद युवकों ने की तोड़फोड़
टोल पर कर्मी से बहस के बाद युवकों ने की तोड़फोड़

जासं, लुधियाना : लाडोवाल स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की शाम को टोल प्लाजा के काउंटर पर युवकों ने मामूली बहस की। इसके बाद वे चले गए लेकिन कुछ देर बाद फिर वे युवक हथियारों के साथ लौट आए। उन्होंने गुंडागर्दी करते हुए तीन कैश काउंटर तोड़ डाले। इस दौरान दोनों तरफ से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। टोल स्टाफ ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम जाम लगा होने की वजह से काफी दिक्कत हो रही थी। इस दौरान एक कार काउंटर पर आकर रुकी। कार में सवार युवकों की टोल के काउंटर पर बैठे कर्मी के साथ बहस हो गई। तब तो वे युवक वहां से चले गए। पर कुछ ही देर बाद वही युवक आधा दर्जन के करीब हथियार लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ काउंटर्स के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने गाली-गलौज भी की। तोड़फोड़ के दौरान काउंटर पर बैठे स्टाफ को मामूली चोटें भी आई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची थाना लाडोवाल की पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर दिनेश की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हमलावरों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

इस विवाद के बाद टोल प्लाजा पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन चालक वहीं पर फंसे रहे। फिर वे रेंग-रेंग कर आगे बढ़ने लगे। बाद में काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक जाम को खुलवाया और लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी