हथियारबंद 25 युवकों ने बेहड़े में घुस हमला किया, पांच जख्मी

ग्यासपुरा बिजली दफ्तर के साथ लगती गली में रविवार की देर शाम बाइक पर आए करीब 25 से अधिक हथियारबंद युवकों ने एक बेहड़े मे घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें बेहड़े में रहने वाले पांच युवक घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:17 AM (IST)
हथियारबंद 25 युवकों ने बेहड़े में घुस हमला किया, पांच जख्मी
हथियारबंद 25 युवकों ने बेहड़े में घुस हमला किया, पांच जख्मी

संसू, लुधियाना : ग्यासपुरा बिजली दफ्तर के साथ लगती गली में रविवार की देर शाम बाइक पर आए करीब 25 से अधिक हथियारबंद युवकों ने एक बेहड़े मे घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें बेहड़े में रहने वाले पांच युवक घायल हो गए। इलाके को लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर फरार हो गए। बेहड़े के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। थाना छह की पुलिस ने घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

ग्यासपुरा निवासी अवलाद शेख ने बताया कि उसका छोटा भाई नजीबुल दशहरे वाले दिन बेहड़े के बाहर बाजा (खिलौना) बजा रहा था। इसी दौरान इलाके के एक युवक से उसकी तकरार हो गई। इसके बाद लोगों ने उन्हें समझाकर अलग कर दिया था। उस युवक ने इसकी रंजिश रख ली और रविवार शाम छह बजे अपने करीब 25 साथियों को साथ लेकर उनके बेहड़े में घुस आए। हमले में उनके साथ रहने वाले मनीष कुमार, बादल, मनदीप, करण, मनोज व रेणु जख्मी हो गए, जिन्हें बेहड़े के लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

इस संबंध में शेरपुर चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है। जल्द ही हमलावरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी