कैप्टन सरकार के कार्यकाल में दलितों पर हुए अत्याचार, स्कालरशिप घोटाला छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ः अटवाल

राजकुमार अटवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहाकी पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम कोई चीज़ नही है। अटवाल आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के 4 साल के कार्यकाल में दलित समाज पर बहुत अत्याचार हुए हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 02:46 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:57 AM (IST)
कैप्टन सरकार के कार्यकाल में दलितों पर हुए अत्याचार, स्कालरशिप घोटाला छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ः अटवाल
पंजाब भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रधान राजकुमार अटवाल की फाइल फोटो।

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रधान राजकुमार अटवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहाकी पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम कोई चीज़ नही है। अटवाल आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के 4 साल के कार्यकाल में दलित समाज पर बहुत अत्याचार हुए हैं। सबसे बड़ा अन्याय तो तब हुआ जब दलित विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप मे 64 करोड़ का घोटाला कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। दलित हितेषी होने का नाटक करने वाली पंजाब की कैप्टन सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलित हितेषी पार्टी है, जिसने पंजाब प्रदेश से विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। पहले सोम प्रकाश को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया और उसके बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी भी राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने यहां तक कह दिया है की पंजाब में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री दलित ही बनेगा। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है की पंजाब में दलितों की रक्षा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

अटवाल ने कहा कि भारत सरकार की और से गरीब कल्याण के लिए जो योजनाए चलाई जा रही हैं उनका सीधा लाभ गरीब वर्ग को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब की जनता के साथ किए किसी भी वादों को पुरा नहीं किया। पंजाब में नशा खत्म करने की कसम खाने वाले जनता को बताए कि क्या नशा पंजाब में पुरी तरह बंद हो गया। जहरीली शराब से कई घरों के चिराग बुझ गए और कई माताओं के लाल नशे की भेट चढ़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी