आर्य कॉलेज में एथलेटिक मीट की शुरुआत, सैक रेस में महक प्रथम

आर्य कालेज में दो दिवसीय 72वीं वार्षिक एथलेटिक मीट की शुरूआत सोमवार से हुई। पहले दिन मुख्य मेहमान के तौर पर एडीशनल कमीश्नर इनकम टैक्स रोहित मेहरा और विशेष अतिथि पूजा भार्गव इंस्पेक्टर इनकम टैक्स पहुंची। कालेज प्रिसिपल डा. सविता उप्पल ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। मार्च पास्ट के साथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 06:00 AM (IST)
आर्य कॉलेज में एथलेटिक मीट की शुरुआत, सैक रेस में महक प्रथम
आर्य कॉलेज में एथलेटिक मीट की शुरुआत, सैक रेस में महक प्रथम

जागरण संवाददाता, लुधियाना : आर्य कॉलेज में दो दिवसीय 72वीं वार्षिक एथलेटिक मीट की शुरुआत सोमवार से हुई। एथलेटिक मीट के पहले दिन मुख्य मेहमान के तौर पर एडीशनल कमीश्नर इनकम टैक्स रोहित मेहरा और विशेष अतिथि पूजा भार्गव इंस्पेक्टर इनकम टैक्स पहुंची। आर्य कॉलेज प्रिसिपल डॉ. सविता उप्पल ने उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। मार्च पास्ट के साथ स्पो‌र्ट्स मीट की शुरुआत की गई। इस मौके पर शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, दौ सौ मीटर, थ्री लेग रेस, सैक रेस, लॉन्ग जंप इत्यादि मुकाबले करवाए गए। एथलेटिक मीट के पहले दिन के समापन पर आर्य कॉलेज मैनेजिग कमेटी की सेक्रेटरी सतीशा शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान विजेता विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे

- शॉट पुट (लड़के) में अनिकेत ने पहला, रमनदीप ने दूसरा और गौरव कुमार ने तीसरा स्थान पाया।

- डिस्कस थ्रो (लड़के)में कनव गुप्ता ने पहला, प्रीत कुंवर ने दूसरा और अनिकेत ने तीसरा स्थान पाया।

- 200 मीटर रेस (लड़कियां) में राधा ने पहला, कनुप्रिया ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान पाया।

- डिस्कस थ्रो (लड़कियां) में अंजलि ने पहला, रेनु ने दूसरा और आरूषि ने तीसरा स्थान पाया।

- शॉट पुट(लड़कियां) में हीना ने पहला, अंकिता ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान पाया।

- थ्री लेग रेस (लड़कियां) में अंजलि और शैली ने पहला, प्रेरणा और महक ने दूसरा तथा अंकिता और छवि ने तीसरा स्थान पाया।

- सैक रेस (लड़कियां) में महक ने पहला, कृषति ने दूसरा और कर्मजीत कौर ने तीसरा स्थान पाया।

- लॉन्ग जंप (लड़कियां) में अनुशा और छवि ने पहला स्थान पाया।

chat bot
आपका साथी