आशु ने निगम कर्मियों को कहा- जिस दिन प्रस्ताव आएगा, 48 घंटे में दिला दूंगा मंजूरी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नगर निगम व नगर कौंसिलों में काम कर रहे दर्जा चार कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की है। म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी की यह मांग मुख्यमंत्री के सामने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने रखी थी। इसके बाद म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का धन्यवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:35 PM (IST)
आशु ने निगम कर्मियों को कहा- जिस दिन प्रस्ताव आएगा, 48 घंटे में दिला दूंगा मंजूरी
आशु ने निगम कर्मियों को कहा- जिस दिन प्रस्ताव आएगा, 48 घंटे में दिला दूंगा मंजूरी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नगर निगम व नगर कौंसिलों में काम कर रहे दर्जा चार कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की है। म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी की यह मांग मुख्यमंत्री के सामने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने रखी थी। इसके बाद म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का धन्यवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता ने कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया कि दर्जा चार कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाए। इस पर मंत्री ने कहा कि निगम जैसे ही प्रस्ताव पास करके भेजेगा, 48 घंटे में मंत्री व मुख्यमंत्री से क्लीयर करवाकर दे दूंगा।

आशु ने कहा कि लुधियाना नगर निगम के 2400 से 2500 मुलाजिम पक्के होने हैं। उन्होंने कहा कि दर्जा चार में जो भी पद मंजूर हैं उन पर कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। आशु ने कहा कि नगर निगम अपनी औपचारिकताएं जल्दी पूरी करे और इसके लिए एक समागम आयोजित करे। उसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बुलाएंगे और उनके हाथों से पक्के होने के पत्र दिए जाएंगे। अश्वनी सहोता ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पक्का होने का इंतजार कर रहे थे। संघर्ष कमेटी ने कमिश्नर, मेयर व मंत्री के जरिए अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। इसलिए कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया है। इससे पहले कमेटी के सदस्य मेयर व कमिश्नर को भी सम्मानित कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी