Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में ठंड का प्रकाेप बरकरार, खराब स्तर पर पहुंचा एक्यूआइ

Weather Forecast Ludhiana लुधियाना शहर में बुधवार सुबह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह फिर आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। लोगों को गले में इरिटेशन महसूस हो रही थी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 10:23 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 10:23 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में ठंड का प्रकाेप बरकरार, खराब स्तर पर पहुंचा एक्यूआइ
लुधियाना शहर में बुधवार सुबह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: जिले में बुधवार सुबह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह फिर आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। लोगों को गले में इरिटेशन महसूस हो रही थी। इसका कारण शहर में वायु प्रदूषण का बढ़ गया है। सुबह आठ बजे एक्यूआइ 298 तक पहुंच गया है, जिसका मतलब है कि हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। इस तरह की हवा से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती है। खासकर, जिन्हें पहले से ही श्वास रोग हों।

यह भी पढ़ें-Water-Sewerage Connections: लुधियाना में पानी-सीवरेज के अवैध कनेक्शन रेगुलर करवाने का आज आखिरी दिन, कल से लगेगा जुर्माना

अगले एक हफ्ते तक माैसम रहेगा साफ

वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआइ ठीक होता है, वहीं 51 से 100 बीच एक्यूआइ औसत होता हैं। जबकि 101 से 200 बीच का मॉडरेट होता है। वहीं 201 से 300 खराब और 301 से 400 ज्यादा एक्यूआइ खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान दिन और रात का तापमान गिरेगा।

यह भी पढ़ें-पंजाब में जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 विद्यार्थी मिले कोरोना पाजिटिव, स्कूल में ही किया जाएगा इलाज

दीपावली के बाद नहीं हुई बारिश

पंजाब में दीवाली के बाद बारिश नहीं हाेने के चलते लाेग माैसमी बीमारियाें की चपेट में आ रहा है। शहर के अस्पतालाें में मरीजाें का तांता लगा रहता है। बारिश नहीं हाेने के चलते किसान भी परेशान है। गेहूं की बिजाई का सीजन हाेने के चलते ही समस्या आ रही है। इसके अलावा ठंड का प्रकाेप बढ़ने से लाेगाें ने अब गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही बाजाराें में भी गर्म कपड़े खरीदने के लिए खरीदार उमड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर, आज से घटी हुई दर पर आएगा बिजली का बिल

chat bot
आपका साथी