जन्माष्टमी पर मंदिरों में पूजा करने की मंजूरी मिले : सभ्रवाल

भारतीय युवा मैत्री संघ के चेयरमैन राजन शर्मा व प्रधान गोल्डी सभ्रवाल ने कहा कि सरकार व प्रशासन जन्माष्टमी पर रात एक बजे तक मंदिरों में पाठ पूजा करने की परमिशन दे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:05 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:05 AM (IST)
जन्माष्टमी पर मंदिरों में पूजा करने की मंजूरी मिले : सभ्रवाल
जन्माष्टमी पर मंदिरों में पूजा करने की मंजूरी मिले : सभ्रवाल

संस, लुधियाना : भारतीय युवा मैत्री संघ के चेयरमैन राजन शर्मा व प्रधान गोल्डी सभ्रवाल ने कहा कि सरकार व प्रशासन जन्माष्टमी पर रात एक बजे तक मंदिरों में पाठ पूजा करने की परमिशन दे। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन के चलते मंदिरों को खोलने व बंद करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके चलते धार्मिक स्थल तय समय पर बंद हो जाते हैं, लेकिन जन्माष्टमी रात को मनाई जाती है। क्योंकि श्रीकृष्ण का जन्म देर रात को हुआ था, इसलिए उक्त दिन कार्यक्रम के लिए मंजूरी दी जाए। हिदू शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रों की अष्टमी पर आधी रात को 12 बजे हुआ था इसलिए भगवान का जन्मोत्सव इसी वक्त मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस अनुसार सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन करके ही भक्ति की जाएगी। इससे पहले वीरवार को श्री महावीर मंदिर सभा अमरपुरा, श्री शिव शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट, सनातन धर्म महोत्सव कमेटी, कृष्णा मंदिर ने रात एक बजे तक कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की मांग की। ह्यूंमन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एडवोकेट जतिदर खुराना ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भारत सहित पूरे विश्व में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है, इसलिए मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं को प्रभु के दर्शन के लिए इजाजत दी जाए। इस संबंध में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन दिया है। श्री महावीर मंदिर अमरपुरा के प्रधान भारत भूषण जौहर और श्री शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर के प्रधान सुदर्शन गोसाईं ने कहा कि सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करेंगे।

chat bot
आपका साथी