अनुभव बने जिला यूथ कांग्रेस के सचिव

शहर के वार्ड चार निवासी और युवा नेता अनुभव को जिला यूथ कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:59 PM (IST)
अनुभव बने जिला यूथ कांग्रेस के सचिव
अनुभव बने जिला यूथ कांग्रेस के सचिव

जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर के वार्ड चार निवासी और युवा नेता अनुभव को जिला यूथ कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। अनुभव की यह नियुक्ति वार्ड चार से पार्षद अमरीश कालिया के प्रयास से हुई है। कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली व अमरीश कालिया ने अनुभव को नियुक्ति पत्र सौंपा। कोटली ने कहा कि अनुभव जैसे युवा नेताओं की पार्टी को जरूरत है। युवा शक्ति के साथ ही कोई पार्टी सत्ता हासिल कर सकती है। अनुभव ने भी अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरैमन गुरमिदर सिंह लाली, नगर कौंसिल के उप प्रधान जतिदर पाठक, पार्षद गौरव विजन गिन्नी, जसकीरत, मनु, पारस, हर्ष, रमन, जसकरण, दीपक, विश्व, सिगा, तुषार भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी