एक हफ्ते से सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म

सिविल अस्पताल लुधियाना में करीब एक हफ्ते से एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टाक खत्म हो गया है। कुत्ते के काटने पर अस्पताल पहुंच रहे लोगों को मजबूरी में मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। एंटी रेबीज एक इंजेक्शन की कीमत 350 से 370 रुपये तक होती है। एक महीने में पांच इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 04:22 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 04:22 AM (IST)
एक हफ्ते से सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म
एक हफ्ते से सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म

आशा मेहता, लुधियाना : सिविल अस्पताल लुधियाना में करीब एक हफ्ते से एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टाक खत्म हो गया है। कुत्ते के काटने पर अस्पताल पहुंच रहे लोगों को मजबूरी में मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। एंटी रेबीज एक इंजेक्शन की कीमत 350 से 370 रुपये तक होती है। एक महीने में पांच इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है।

वहीं, सिविल अस्पताल की एसएमओ का कहना है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन की मांग भेजी गई है। रोज काफी लोग अस्पताल इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। जल्द सप्लाई आ जाएगी। बुधवार को बेटी को कुत्ते ने काट लिया था। सिविल अस्पताल में एंटी रैबीज का पहला इंजेक्शन लगवा लिया था। शुक्रवार को दूसरा इंजेक्शन लगवाने आए लेकिन स्टाक खत्म हो चुका था। शनिवार को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। सोमवार को भी इंजेक्शन नहीं आए थे। -सविता यादव, जमालपुर बेटे को पांच दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। पहला इंजेक्शन सिविल अस्पताल में फ्री लग गया था। दूसरे इंजेक्शन के लिए शुक्रवार को आए तो नहीं लग पाया। सोमवार को खुद बाहर से 370 रुपये में इंजेक्शन खरीदा है। - अनिल कुमार, करीमपुरा गली में खेलते समय कुत्ते ने बेटे को काट लिया था। सिविल अस्पताल में दो इंजेक्शन लग चुके हैं। सातवें दिन तीसरा इंजेक्शन लगना था। दो दिन से आ रहे हैं लेकिन इंजेक्शन नहीं है। स्टाफ कहता है कि बाहर से खरीदकर लगवा लो। - मोहम्मद समीमी, कुंदनपुरी बेटी को रविवार रात को कुत्ते ने नोच लिया। पैर से खून बह रहा था। सोमवार सुबह एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आई लेकिन सिविल अस्पताल में इंजेक्शन नहीं है। इंजेक्शन कब आएगा स्टाफ भी नहीं बता रहा है। - राणो, ताजपुर रोड वैक्सीन लगवाना जरूरी: डा. भंडारी

वेटरनरी विशेषज्ञ डा. राजीव भंडारी का कहना है कि कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना बहुत जरूरी है। कुत्ते के काटने पर जख्म हो जाए तो रेबीज का खतरा बढ़ जाता है। एंटी रेबीज इंजेक्शन रेबीज के असर को खत्म कर देते हैं। पहला इंजेक्शन 24 घंटे के अंदर, दूसरा दूसरे दिन, तीसरा सातवें दिन, चौथा 14वें दिन, पांचवां 28वें दिन और छठा इंजेक्शन 90 दिन पूरा होने पर लगाया जाता है।

chat bot
आपका साथी