दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाया था फंदा

गुरपाल नगर में सोमवार को एक निवविवाहिता ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब गुरुग्राम से लुधियाना पहुंची उसकी मां ने उसके पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:20 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाया था फंदा
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाया था फंदा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : गुरपाल नगर में सोमवार को एक निवविवाहिता ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब गुरुग्राम से लुधियाना पहुंची उसकी मां ने उसके पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मृतका नविका के पति लक्ष्य कुमार व सास पूनम के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ के मुताबिक गुरुग्राम के गांव खेड़ला निवासी अनु ने बताया कि दो जुलाई को उनकी बेटी नविका (24) की शादी गुरपाल नगर के लक्ष्य के साथ हुई थी। दोनों का रिश्ता आनलाइन साइट के माध्यम से किया गया था। शादी से पहले नविका गुरुग्राम के गांव टबरू निवासी अपनी नानी के घर में रहती थी। लक्ष्य यहां मलहार रोड पर किसी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता था। शादी के बाद से ही नविका की सास व पति उससे दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते वो मानसिक तनाव का शिकार हो गई। सोमवार सुबह 10 बजे लक्ष्य अपने काम पर चला गया। इसके कुछ समय बाद उसकी सास भी काम पर चली गई। उसके बाद उनकी बेटी ने घर में फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर बराड़ ने कहा कि बुधवार को डाक्टरों का बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा।

chat bot
आपका साथी