Ludhiana Today 24th September 2021 : आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है लुधियाना में आज

लुधियाना में आंगनबाड़ी वर्कर आज गिल नहर के पास अपनी मांगों को लेकर सुबह 10 बजे प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। वहीं डीसी कार्यालय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वीरवार को हड़ताल पर रहेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:39 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:39 AM (IST)
Ludhiana Today 24th September 2021 : आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है लुधियाना में आज
लुधियाना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 24 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

जैन स्थानकों में कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में महासाध्वी वीणा महाराज का दीक्षा जयंती उत्सव पर ध्यान दिवस समारोह सुबह 8 बजे और एसएस जैन स्थानक जनता नगर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगा।

आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल

आंगनबाड़ी वर्कर गिल नहर के पास अपनी मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन सुबह 10 बजे। इस दौरान सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। डीसी कार्यालय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वीरवार को हड़ताल पर रहेंगे। सुबह नौ बजे डीसी कार्यालय में जमा होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरकारी मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

फैशन वीक

यूएंडआई फैशन वीक कार्यक्रम रेडिसन ब्लू में शाम 5.30 बजे से होगा। इस दौरान फैशन शो और कई कार्यक्रम होंगे। गुरु नानक स्टेडियम में पंजाब यूनिवर्सिटी कालेज दाखिल खेल विंग ट्रायल सुबह 9.00 बजे से शुरू होंगे।

दो घंटे नहीं चलेंगी सरकारी बसें

पीआरटीसी व पनबस के कांट्रैक्ट मुलाजिम फिर से संघर्ष शुरू कर रहे हैं। यूनियन के पदाधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि शुक्रवार को सुबह दस से बारह बजे तक वह हड़ताल करेंगे। इस दौरान बसें नहीं चलने दी जाएंगी। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री बदल जाने से उनकी मांगें भी पेंडिंग हो गई हैं। नए मुख्यमंत्री उनकी मांगें जल्द मान लें तो संघर्ष समाप्त हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यूनियन 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन बस हड़ताल शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें-  Ludhiana Garments Industry : लुधियाना गारमेंट्स इंडस्ट्री का अब डिजिटल पर फोकस, आनलाइन सेल में हो रही बढ़ोतरी

chat bot
आपका साथी