चौकीमान किसान ईकाई के अमोलक सिंह बने प्रधान

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंता के निमंत्रण पर गांव चौकीमान में केंद्र सरकार की ओर से खेती विधेयकों के विरोध में रोष रैली की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 04:25 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:11 AM (IST)
चौकीमान किसान ईकाई के अमोलक सिंह बने प्रधान
चौकीमान किसान ईकाई के अमोलक सिंह बने प्रधान

जागरण संवाददाता, जगराओं : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंता के निमंत्रण पर गांव चौकीमान में केंद्र सरकार की ओर से खेती विधेयकों के विरोध में रोष रैली की। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान हरदीप सिंह गालिब ने इसके विरोध में चल रहे संघर्ष में शामिल होने की अपील की है।

किसानों ने एक अक्टूबर से जगराओं रेलवे स्टेशन पर दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में बड़ी गिनती में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर किसान जत्थेबंदी की सात सदस्यीय कमेटी भी चुनी गई, जिसमें अमोलक सिंह को प्रधान, रणजीत सिंह सुखा सचिव, खुशकिस्मत सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर समूह किसानों ने श्रद्धांजलि दी। स मौके पर सुखविदर हबंड़ा, जसकरण सिंह, जगसीर सिंह, तेजिदर सिंह भोला, गुरदीप सिंह मौजूद थे। डिजिटल शिक्षा को लेकर सिटी एसोसिएशन ने की बैठक संसू, लुधियाना : ग्यासपुरा के 33 फुटा रोड स्थित आंबेडकर नगर में राजेश कंप्यूटर एंड स्पोकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर ट्रेनिग एंड कोटिंग के सिटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने शिक्षा व समाज कल्याण के उत्थान के लिए कार्य करने का समर्थन किया।

चेयरमैन मलकीत सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में बच्चों के शिक्षा पर बहुत बुरा असर पड़ा है, वहीं उन्होंने ऑनलाइन व डिजिटल क्लासेज चलाने की वकालत की। संस्था के अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि एसोसिएशन गरीब व जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करेगा। राकेश झा ने कहा कि संस्था आइटी के क्षेत्र में बच्चों को नई तकनीक प्रदान करेगा। चंदन कुमार ने कहा कि बच्चों को डिजिटल गेम से बाहर निकालकर रियल गेम मे भागीदारी की जरूरत है। इस मौके पर एसोसिएशन के नरेंद्र सिंह, पंकज दुबे, राजू झा, राकेश झा, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र कुमार फौजी, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी