Youth Congress Poll Results: योगेश हांडा लुधियाना शहरी और अमित तिवारी जिला खन्ना प्रधान बने

खन्ना में विजेता अमित तिवारी अंकित शर्मा और अन्य विजेताओं को खुली गाड़ी में खड़ा कर शहर में चक्कर लगाया गया। उनके साथ नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता व अन्य भी मौजूद थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 03:51 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 09:05 AM (IST)
Youth Congress Poll Results: योगेश हांडा लुधियाना शहरी और अमित तिवारी जिला खन्ना प्रधान बने
Youth Congress Poll Results: योगेश हांडा लुधियाना शहरी और अमित तिवारी जिला खन्ना प्रधान बने

खन्ना (लुधियाना), जेएनएन। यूथ कांग्रेस चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे युवा नेताओं की किस्मत का फैसला शनिवार को हो गया। योगेश हांडा यूथ कांग्रेस जिला शहरी के नए युवा प्रधान बन गए हैं। वे अब राजीव राजा की जगह पर अपना कामकाज संभालेंगे। योगेश होंडा 2156 वोट लेकर सबसे आगे रहे, जबकि मोहित रामपाल दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 1113 वोट हासिल हुए। इस तरह हांडा ने रामपाल को 1043 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। गुरविंदर पार ट्विंकल जिला प्रधान की दौड़ में तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें कुल 747 वोट हासिल हुए। योगेश हांडा ने कहा कि उनकी ये जीत सभी युवा साथियों की बदौलत है और यूथ कांग्रेस के नए जिममे को ईमानदारी से निभाएंगे।

अमित तिवारी को जिला खन्ना यूथ कांग्रेस प्रधान चुने गए हैं। विधानसभा इकाई के प्रधान पद का चुनाव अंकित शर्मा ने जीता। इसके अलावा अन्य पदों के विजेताओं के नाम का भी फैसला हो गया है। इनमें उप प्रधान और महासचिव पद शामिल हैं।

 नतीजे आते ही विजेताओं के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल की थाप पर समर्थक झूमते दिखे। अमित तिवारी, अंकित शर्मा और अन्य विजेताओं को खुली गाड़ी में खड़ा कर शहर में चक्कर लगाया गया। उनके साथ नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता, ब्लाक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान जतिंदर पाठक, पार्षद जसवीर सिंह जस्सी कालीराव, कर्मजीत सिंह सिफती, राशिद खान, राजेश कुमार मेशी भी मौजूद रहे।

किसे कितने मिले वोट

जिला प्रधान

अमित तिवारी - 251

नेहा कटारिया - 109

गुरमीत नागपाल - 65

हरदीप नीनू - 29

सतनाम चौधरी - 19

जिला महासचिव

आशीष गर्ग - 168

अमरीश कालिया - 138

अनमोल पुरी - 112

बलविंदर भट्टी - 50

खन्ना विधानसभा

अंकित शर्मा - 192

हरकीरत औजला - 46

सोनू सोफत - 44

डेविड शर्मा - 33

प्रदीप रत्न - 18

राजकुमार - 12

समराला विधानसभा

मनजिंदर सिंह -  88

पायल विधानसभा

गगनदीप सिंह - 35

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी