एस्ट्रालॉजी, टैरो, वास्तु के बारे में दी जानकारी

ऑल लेडीज लीग लुधियाना चैप्टर की तरफ से वीरवार नो यूअर स्टार्स विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें एस्ट्रालॉजी टैरो कार्ड और वास्तु विशेषज्ञ ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करने के बारे बताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:07 PM (IST)
एस्ट्रालॉजी, टैरो, वास्तु के बारे में दी जानकारी
एस्ट्रालॉजी, टैरो, वास्तु के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना

ऑल लेडीज लीग लुधियाना चैप्टर की ओर से वीरवार को नो यूअर स्टार्स विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। एस्ट्रालॉजी, टैरो कार्ड और वास्तु विशेषज्ञ ने अपने-अपने क्षेत्र में काम करने के बारे में बताया।

वक्ता के तौर पर एस्ट्रालॉजर डॉ. सोनल मित्रा, टैरो एक्सपर्ट डॉ. संचिता लेखी सिघी और वास्तु और फेंशुई विशेषज्ञ अनुरीत वेबिनार में जुड़ीं। इससे पहले चेयरपर्सन आशिमा धवन ने तीनों वक्ताओं का स्वागत किया और वेबिनार में मॉडरेडर की भूमिका मेघा शर्मा ने निभाई।

डॉ. संचिता ने कहा कि टैरो कार्ड आपकी अपनी एनर्जी पर काम करता है। हां इतना जरूर है कि यह हर क्षेत्र में काम करता है, भले ही बड़ा हो या बच्चा। टैरो वास्तिवक जवाब भी देता है। उदाहरण के तौर पर यदि बच्चों की मेंटल हेल्थ जाननी है तो इससे पहले यह देखना होगा कि समस्या कैसी है। वास्तु विशेषज्ञ अनुरीत ने कहा कि वास्तु की भी हर किसी के जीवन में अहम भूमिका है। यह जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। वास्तु समय अनुसार बदलता रहता है। कोविड-19 ने जहां सभी को मेंटली प्रभावित किया है, वहीं जरूरी है कि इस समय सकारात्मक सोच रखी जाए।

एस्ट्रालॉजर डॉ. सोनल मित्रा ने कहा कि जब भी कोई उपाय बताया जाता है तो उसे सही तरीके से किया भी जाना चाहिए। सही तरीके से उपाय किया जाए तो निश्चित ही उसका जीवन पर प्रभाव पड़ता है व फलदायी होता है। अकसर देखा जाता है लोगों को उपाय बता दिए जाते हैं पर वह सही तरीके से फॉलो नहीं करते।

chat bot
आपका साथी