लुधियाना की जगराओं में हुई ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम की बैठक, पार्टी की मजबूती को लेकर की चर्चा

ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम की बैठक जगराओं में हुई जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए विचार चर्चा की गई। राजन शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी का सांझी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चली है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:32 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:32 AM (IST)
लुधियाना की जगराओं में हुई ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम की बैठक, पार्टी की मजबूती को लेकर की चर्चा
जगराओं में ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम की बैठक हुई।

जगराओं, जेएनएन। ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम की बैठक जगराओं में हुई जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए विचार चर्चा की गई। मीटिंग करने जगराओं पहुंचे राष्ट्रीय युवा कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम के नेशनल जनरल सेक्रेटरी राजन शर्मा और लुधियाना के कारोबारी सन्नी शर्मा का पंजाब फोरम टीम द्वारा स्वागत किया गया। फोरम के सदस्य जोत केले के घर पर एक विशेष मीटिंग रखी गई जिसमें राजन शर्मा ने पंजाब टीम को सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें- परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में लुधियाना की प्रतिभा से बोले पीएम मोदी- बच्चों पर न डालें अपने सपनों का बोझ

राजन शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी का सांझी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चली है चाहे वह व्यापारी वर्ग हो, किसान वर्ग हो या मजदूर वर्ग के लोग हैं। गांधी परिवार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस परिवार ने हमेशा देश के लिए कुर्बानियों ही दी हैं। इस परिवार ने हमेशा देश की निस्वार्थ सेवा की है। गांधी परिवार में बिना किसी लालच के कांग्रेस पार्टी को सुई में धागे की तरह पिरो के रखा और देश को भी ऊंची बुलंदियों पर ले जाने कि हर संभव कोशिश की।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बनाया मोर्चा, व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल हुए पोस्टर

राजन शर्मा ने कहा कि फोरम का पंजाब में बहुत ही जल्द विस्तार किया जाएगा। फोरम के प्रदेश महासचिव केतन जैन की अगुआइ में संपूर्ण पंजाब प्रदेश में जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर फोरम के पंजाब के जनरल सेक्रेटरी केतन जैन, गायक मनी धीर, नवजोत कैले, मनजिंदर राय, सिप्पा, अरबदीप, एकम, छिंदर, मंनजिंदर राये, राजू राइटर, राहुल आदि मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी