लुधियाना में अखंड जप यज्ञ करवाया, श्री राम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लुधियाना में श्रद्धेय नरेश सोनी के सानिंध्य में वीरवार शाम को करवाए सत्संग के दौरान 104 घंटे का अखण्ड जप यज्ञ बड़ी ही श्रद्धा के साथ करवाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रीराम के भजनों पर जमकर झूमें।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 04:39 PM (IST)
लुधियाना में अखंड जप यज्ञ करवाया, श्री राम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
लुधियाना में 104 घंटे का अखण्ड जप यज्ञ बड़ी ही श्रद्धा के साथ करवाया गया।

लुधियाना, जेएनएन। श्रद्धेय नरेश सोनी (भाई साहिब) के पावन सानिंध्य में वीरवार शाम के सत्संग में 104 घंटे का अखण्ड जप यज्ञ बड़ी ही श्रद्धा के साथ हुआ। इस मौके पर नरेश सोनी ने कहा कि राम नाम सर्व प्रकार से सुख देने वाला है और सर्व मंगल करने वाला है। जब राम नाम का चिंतन करने का मन हो तो समझना है कि मंगल होने वाला है। श्री राम तो जगत जननी हैं, वह बहुत दयालु कृपालु हैं।

राम नाम की पूंजी इस लोक और परलोक में काम आने वाली है। इसलिए हमें केवल राम नाम की पूंजी एकत्रित करनी है और उसकी टेक लेनी हैं। हमें राम नाम पर अटूट भरोसा रखना है। राम नाम का जाप सब तीर्थों के स्नान से उत्तम है। नरेश सोनी ने जप यज्ञ की पूर्णाहुति करवाते हुए कहा कि इस जप-यज्ञ का उद्देश्य है वृद्धि-आस्तिक भाव की शुभ मंगल संचार, अभ्युदय सदधर्म का राम नाम विस्तार करना।

नरेश सोनी ने कहा कि यह हमारे पुण्यकर्मों का परिणाम है जो हमें पूज्य स्वामी महाराज और पूज्य पिता महाराज जैसे संत मिले। हमें श्री राम व गुरु पर पूर्ण विश्वास रखना है, हमें डोलना नही है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने श्री गीता जी में अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा था कि चार प्रकार के पुण्य कर्मी मुझे प्यारे है। कार्यक्रम के अंत में प्रभु श्री राम और गुरुजनों का शुक्राना किया गया।

chat bot
आपका साथी