एक मार्च को पंजाब विधानसभा सत्र का घेराव करेगा अकाली दल, जगराओं में बैठक कर बनाई रणनीति

कलेर ने आराेप लगाया कि पंजाब सरकार लाेगाें की समस्याओं काे हल करने में नाकाम साबित हाे रही है। रोजाना बढ़ रही महंगाई से लाेग त्रस्त हैं। एक मार्च को घेराव संबंधी कार्यक्रम में भाग लेने के कार्यकर्ताओं से चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:02 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:02 AM (IST)
एक मार्च को पंजाब विधानसभा सत्र का घेराव करेगा अकाली दल, जगराओं में बैठक कर बनाई रणनीति
जगराओं में बैठक के बाद जानकारी देते अकाली नेता। (जागरण)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। पंजाब कांग्रेस सरकार की लाेक विराेधी नीतियों के विराेध में अकाली दल ने माेर्चा खाेल दिया है। इसके तहत एक मार्च को होने जा रहे विधानसभा सेशन का घेराव करने के लिए शिरोमणि अकाली दल विधानसभा क्षेत्र जगराओं के प्रभारी पूर्व विधायक एसआर कलेर, जिला प्रधान गुरचरण सिंह ग्रेवाल और पूर्व विधायक भाग मल्ला की अगुआई में पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

इस दाैरान कलेर ने आराेप लगाया कि पंजाब सरकार लाेगाें की समस्याओं काे हल करने में नाकाम साबित हाे रही है। रोजाना बढ़ रही महंगाई से लाेग त्रस्त हैं। एक मार्च को घेराव संबंधी कार्यक्रम में भाग लेने के कार्यकर्ताओं से चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की गई। उन्हाेंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार काे इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के माछीवाड़ा से रहा है सरदूल सिकंदर का गहरा नाता, ‘युग-युग जीन भाभियां’.. गाने से हुए थे मशहूर

 ये रहे माैजूद

इस मौके सर्कल प्रधान शिवराज सिंह, दीदार सिंह मलक, परमिंदर सिंह चीमा, सुखदेव सिंह  गिदडविंडी, यूथ प्रधान जगदीश सिंह माणूके, गुरशरण सिंह गिदडविंडी, यूथ प्रधान सरगुन सिंह रसूलपुर, रिंकू अमरगढ़ कलेर के अलावा जग्गा सेखों, जट्ट ग्रेवाल, शहरी प्रधान सुरजीत कौर ,पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह ,गुरबचन सिंह ,करमजीत सिंह,राजेंद्र कुमार, पार्षद सतीश कुमार पप्पू, सिकंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह ,ईस्टप्रीत सिंह ,हरि सिंह काउंके,  गुरप्रीत सिंह काला, हरजिंदर सिंह, बलदेव सिंह अखाड़ा, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, कुलवंत कौर व अमरजीत सिंह रसूलपुर आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी