Ludhiana Today 26th September 2021: शिअद प्रधान सुखबीर आज लुधियाना दौरे पर आएंगे, जानें और क्या है खास

Ludhiana Today 26th September 2021 शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल रविवार को लुधियाना दौरे पर होंगे। सुखबीर सुबह 11.30 बजे से हलका सेंट्रल में जैन स्कूल दरेसी ग्राउंड में पार्टी उम्मीदवार प्रितपाल सिंह के लिए मीटिंग करेंगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:27 AM (IST)
Ludhiana Today 26th September 2021: शिअद प्रधान सुखबीर आज लुधियाना दौरे पर आएंगे, जानें और क्या है खास
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Today 26th September 2021: लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 26 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

सुखबीर बादल आज कई स्थानाें पर करेंगे मीटिंग

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल रविवार को लुधियाना दौरे पर होंगे। सुखबीर सुबह 11.30 बजे से हलका सेंट्रल में जैन स्कूल दरेसी ग्राउंड में पार्टी उम्मीदवार प्रितपाल सिंह के लिए मीटिंग करेंगे। उसके बाद संगला शिवाला मंदिर में दोपहर डेढ़ से दो बजे और ज्ञान स्थल मंदिर में दो से 2.15 बजे तक मीटिंग करेंगे। इसके अलावा महेश इंदर सिंह ग्रेवाल और हरीश राय ढांडा के लिए भी बैठकें करेंगे। रात्रि भोज भी लुधियाना में ही होगा।

यह भी पढ़ें-UPSC CSE Main Result 2020: लुधियाना के डा. राजदीप काे पांचवें प्रयास में मिली सफलता, पाया 495वां रैंक

बास्केटबाल चैंपियनशिप का फाइनल शाम 5 बजे

लुधियाना बास्केटबाल चैंपियनशिप गुरु नानक स्टेडियम फाइनल मुकाबला शाम 5.00 बजे होगा। क्लब निर्वाणा में इनर व्हील क्लब की जिला अंतर सिटी मीट सुबह 10.00 बजे से होगी। प्रतियाेगिता काे लेकर खिलाड़ियाें में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बठिंडा में सुखबीर बादल को किसानाें ने दिखाए काले झंडे, गुलाबी सुंडी प्रभावित गांवों का करने गए थे दौरा

-- जैन स्थानकों में कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में महासाध्वी वीणा म. की 53वीं दीक्षा जयंती उत्सव सुबह 8.15 बजे, श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा धार्मिक वासत्लय कार्यक्रम दरेसी जैन स्कूल में दोपहर 12.00 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगी। श्री रामलीला कमेटी द्वारा दशहरे उत्सव को लेकर भूमि पूजन दरेसी में सुबह 10.00 बजे होगी।

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: सांझा किसान मोर्चा ने भारत बंद काे दिया समर्थन, रेल व सड़क यातायात रहेगा बाधित

chat bot
आपका साथी