Punjab Politics: शिअद ने जगराओं विधानसभा क्षेत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों को साैंपे नियुक्ति पत्र
Punjab Politics पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलाें ने कमर कस ली है। इसके तहत शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के संकल्प अधीन पार्टी के हल्का प्रभारी कलेर ने नियुक्ति पत्र साैंपे।
संवाद सहयोगी, जगराओं (लुधियाना)। Punjab Politics: पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलाें ने कमर कस ली है। इसके तहत शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के संकल्प अधीन पार्टी के हल्का प्रभारी पूर्व विधायक एसआर कलेर द्वारा युवा ढांचे को मजबूत करने के लिए युवा नेताओं को नियुक्ति पत्र साैंपे। कलेर ने कहा कि युवा विंग किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हाेते हैं। इसलिए युवा विंग को मजबूत करना समय की जरूरत है।
इस दाैरान उन्होंने युवा अकाली दल के जिला लुधियाना देहाती के प्रधान प्रभजोत सिंह धालीवाल की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल के युवा विंग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सोंपे। जिसमें जगदीश सिंह माणूके को मुख्य बुलारा, हरमीत सिंह राय जगराओं, अमनदीप सिंह गिदडविंडी, राजदीप सिंह तिहाडा, ईस्टप्रीत सिंह जगराओं परसोत्तम सिंह सिधवां खुर्द, बलप्रीत सिंह काउंके, राजविंदर सिंह बुरज कलारा सभी को सीनियर मीत प्रधान। अमनदीप सिंह लक्खा, गुरमीत सिंह चकर, मनदीप सिंह भंमीपुरा ,राहुल दौधरिया को महासचिव। गुरप्रीत सिंह बुर्ज कलारा, जगजीत सिंह डल्ला, सुखविंदर सिंह बावा, मनदीप सिंह सिधवां कला, सतीश बगा जगराओं, गुरप्रीत सिंह बोदलवाला, सुखबीर सिंह मलसीहा बाजन , लखबीर सिंह शेख दौलत सभी को उपप्रधान। दविंदर सिंह फतेहगढ़ सिविया, मनदीप सिंह कोठे हरि सिंह और कुशलदीप सिंह कोठे हरि सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें-पूर्व मंत्री अनिल जोशी की किसानों को नसीहत, रोज-रोज के बंद और जाम से जनाधार खो देगा आंदोलन
ये रहे माैजूद
इस अवस पर शिरोमणि अकाली दल के सर्कल प्रधान इंद्रजीत सिंह लांबा, युवा प्रधान गुरशरण सिंह गिदडविंडी, जितेंद्र सिंह तूर अमरगढ़ कलेर, जगदीश्वर सिंह भोला वरिष्ठ उपप्रधान, हरदीप सिंह माणूके, रशपाल सिंह, गणेश जगराओं, पंच बलौर सिंह लक्खा और नरेश जगराओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें-Kisan Rail Roko Andolan Live: पंजाब में किसानों ने कई जगह रोकी ट्रेनें, रेलवे ट्रैकों पर जमे, यात्री परेशान