लुधियाना के जगराओं में अकाली दल ने की अहम बैठक, शहर के 21 वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए

लुधियाना के जगराओं में शिअद के पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुवाई में अहम बैठक हुई। इस मौके नगर कौंसिल चुनाव में इस बार 21 वार्ड के उम्मीदवारों को उनके चुनाव क्षेत्र वार्ड का प्रभारी बनाया गया और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव संबंधी विचार चर्चा की गई।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 12:27 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में अकाली दल ने की अहम बैठक, शहर के 21 वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए
लुधियाना में बैठक में पूर्व विधायक एसआर कलेर व सभी वार्डों के नियुक्त किए गए प्रभारी और पार्टी वर्कर।

जगराओं, जेएनएन। लुधियाना के जगराओं में नगर कौंसिल चुनाव के संबंध में समीक्षा के लिए शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुवाई में अहम बैठक की गई। जिसमें अकाली दल के 21 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके नगर कौंसिल चुनाव में इस बार 21 वार्ड के उम्मीदवारों को उनके चुनाव क्षेत्र वार्ड का प्रभारी बनाया गया और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव संबंधी विचार चर्चा की गई।

इस मौके पूर्व विधायक एसआर कलेर, अकाली दल के जिला प्रधान भाई गुरचरन सिंह ग्रेवाल ने शहर के वोटरों का धन्यवाद किया। इस बैठक में रणवीर कौर कलेर, पूर्व चेयरमैन कमलजीत सिंह मल्ला, बिंदर मनीला, विक्रमजीत सिंह थिंद, डायरेक्टर जसवीर सिंह देहडका, जट गरेवाल, पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह लक्खा, गुरशरण सिंह गिदड़विंडी, ईस्टप्रीत सिंह, पार्षद दविंद्रजीत सिंह सिद्धू, देव सिंह वेदू, दर्शन सिंह गिल्ल, बलवंत सिंह, अविनाश बाबा, पार्षद सतीश कुमार, दीपा पल्लन, राजा वर्मा, मनजीत सिंह, ईश्वर प्रताप सिंह सिंह तूर, कुलवंत कौर और हरप्रीत कौर के अलावा अन्य उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी