अजीतपाल बने आल इंडिया रंगरेटा दल पंजाब के वरिष्ठ उप प्रधान

एडवोकेट गुरकीरत कौर की अगुवाई में कांग्रेस वर्करों की अहम बैठक गांव शफीपुरा में हुई। इसमें उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सभी वर्करों को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:32 PM (IST)
अजीतपाल बने आल इंडिया रंगरेटा दल पंजाब के वरिष्ठ उप प्रधान
अजीतपाल बने आल इंडिया रंगरेटा दल पंजाब के वरिष्ठ उप प्रधान

संवाद सहयोगी, जगराओं: एडवोकेट गुरकीरत कौर की अगुवाई में कांग्रेस वर्करों की अहम बैठक गांव शफीपुरा में हुई। इसमें उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सभी वर्करों को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने अजीत पाल सिंह को ऑल इंडिया रंगरेटा दल पंजाब का सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया। इसी दौरान उन्होंने गांव लीलां पश्चिमी में मनरेगा कर्मचारियों को आ रही मुश्किलों संबंधी उनके साथ बैठक की और उनकी मुश्किलों का समाधान किया। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सरकार अपना कार्य ठीक ढंग से कर रही है और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जो सहूलियतें पंजाब के लोगों के लिए जरूरी है उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया जा रहा है। इस मौके उनके साथ रमनदीप सिंह ,गुरविदर सिंह छीना, मनजीत सिंह, मनप्रीत कौर, कुलविदर सिंह और धन कौर के अलावा अन्य उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी