खेतीबाड़ी विभाग लगाएगा जागरूकता कैंप

सितंबर के आखिरी सप्ताह से धान की कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग द्वारा किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जिले में जागरूकता मुहिम शुरू की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:03 PM (IST)
खेतीबाड़ी विभाग लगाएगा जागरूकता कैंप
खेतीबाड़ी विभाग लगाएगा जागरूकता कैंप

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सितंबर के आखिरी सप्ताह से धान की कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग द्वारा किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जिले में जागरूकता मुहिम शुरू की जाएगी। इसके तहत गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। डीसी वरिदर शर्मा ने बताया कि किसानों द्वारा खेतों में पराली को जलाने की वजह से पर्यावरण के साथ-साथ इंसानी जिदगियों के लिए खतरा पैदा होता है। हर साल पाबंदियों के बावजूद भी किसान पराली जलाते हैं। इस साल किसान पराली न जलाएं, इसे लेकर गांव-गांव जाकर जागरूकता कैंप लगाएं जाएंगे। इसके तहत जिले में 76 जागरूकता कैंप लगेंगे। यह कैंप उन गांवों में लगेंगे, जहां पूर्व के सालों में पराली जलने की घटनाएं होती रही हैं। इन कैंपों में किसानों को पराली प्रबंधन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए प्रदर्शनी भी लगेगी। साथ ही गांवों में पराली प्रबंधन से संबंधित पोस्टर व पराली जलाने की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने वाले पोस्टर लगाएं जाएंगे। पंफलेट बांटे जाएंगे। डीसी ने कहा कि किसानों से उनकी अपील है कि पराली को आग के हवाले न करें। कृषि माहिरों की सलाह के अनुसार खेत या खेत के बाहर पराली का प्रबंधन करें। जिससे की पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी