Agricultural Reform Laws : लुधियाना में किसानों के समर्थन में आंगनबाड़ी मुलाजिमों का चक्का जाम, मजदूराें ने निकाला मार्च

यूनियन की जिला प्रधान सुभाष रानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद कारपोरेट घरानों के विकास पर जोर दिया है और लोक विरोधी नीतियों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानूनों को लागू कर तानाशाही दिखाई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:53 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:27 PM (IST)
Agricultural Reform Laws : लुधियाना में किसानों के समर्थन में आंगनबाड़ी मुलाजिमों का चक्का जाम, मजदूराें ने निकाला मार्च
कृषि सुधार कानूनाें का शहर में भी विराेध तेज हाे गया है। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। कृषि सुधार कानूनाें का शहर में भी विराेध तेज हाे गया है। आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब(सीटू) ने किसानों के समर्थन में बुधवार काे गिल नहर के पास चक्का जाम कर दिया। इस दौरान मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। चक्का जाम के दौरान ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने ट्रैफिक को अरोड़ा पैलेस को जाती सड़क से डायवर्ट कर दिया।

यूनियन की जिला प्रधान सुभाष रानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद कारपोरेट घरानों के विकास पर जोर दिया है और लोक विरोधी नीतियों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानूनों को लागू कर स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए सत्ता में आई है।

उन्हाेंने अाराेप लगाया कि अाज देश में पांच साल के बच्चे से लेकर नब्बे साल तक का बुजुर्ग किसान और मजदूर संघर्ष में है। आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर किसान परिवारों से हैं, इसलिए किसानों को बचाने के लिए हर संघर्ष का रास्ता अपनाएंगी।

हीरो साइकिल के मजदूर भी किसानाें के समर्थन में अाए

वहीं किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए लाल झंडा हीरो साइकिल के मजदूरों ने सीटू  के नेतृत्व में रोष मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  चक्का जाम किया। सीटू के नेता विनोद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ किसानों के साथ हीरो साइकिल के मजदूर खड़े हैं और किसानों के हित में मजदूर  संघर्ष करते रहेंगे। कामरेड रघुनाथ सिंह जितेंद्र पाल सिंह सुखविंदर सिंह लोटे वह समर बहादुर ने  कहा कि जब तक किसान विरोधी बिल  वापस नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

कामरेड रघुनाथ सिंह ने बताया मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू पूरे पंजाब में 26 नवंबर को फिर से पूरे देश में चक्का जाम करेगा और सरकार का विरोध करेगा। प्रदर्शनकारियों में सोनू गुप्ता विजय कुमार जगदीश पटेल सोनू पासवान छबि लाल पासवान नीरज कुमार रमेश मिश्रा पंकज मिश्रा सेवानंद लाल बहादुर राजन मिश्रा शामिल रहे।                            

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी