लुधियाना में छह साल बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम

ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 02:08 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 02:08 AM (IST)
लुधियाना में छह साल बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम
लुधियाना में छह साल बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात में ठिठुरन महसूस होने लगी है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छह साल में पहली बार 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पीएयू की मौसम वैज्ञानिक डा. केके गिल का कहना है कि इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दी है। आगामी एक सप्ताह में रात का तापमान और गिरेगा। मौसम खुश्क और साफ रहेगा। इससे रात में ठंड जोर पकड़ेगी। अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। रात के तापमान में कमी आना फसलों के लिए फायदेमंद होगा। इस समय पंजाब में गेहूं व सरसों की बिजाई चल रही है और तापमान इन दोनों फसलों की बिजाई के लिए सही है। 21 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है।

chat bot
आपका साथी