सात साल बाद शहर में दिन का पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता लुधियाना महानगर में सोमवार को भी बादल छाए रहे। दिनभर सूर्य देव बादलों की आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 03:00 AM (IST)
सात साल बाद शहर में दिन का पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस
सात साल बाद शहर में दिन का पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, लुधियाना : महानगर में सोमवार को भी बादल छाए रहे। दिनभर सूर्य देव बादलों की ओट में छिपे रहे। हालांकि बीच-बीच में उन्होंने दर्शन जरूर दिए। दिन में बढ़ी ठिठुरन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि रात का तापमान सामान्य रहा। पीएयू माहिरों के अनुसार साल 2013 के बाद पहली बार 23 नवंबर को दिन का तापमान इतना कम था। पीएयू के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू के अनुसार 24 और 25 नवंबर को भी बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती है। दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्षो का 23 नवंबर को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

वर्ष-- तापमान डिसे में

2014 - 25.2

2015 - 26

2016 - 26

2017 - 24

2018 - 26.2

2019 - 25.8

2020- 22.6

chat bot
आपका साथी