करतारपुर साहिब के बाद कांशी कारिडोर होगा देश को समर्पित

देश के प्रधानमंत्री करतारपुर साहिब कारिडोर के बाद कांशी कारिडोर को देश को समर्पित करेंगे। दिव्य काशी-भव्य कांशी के कार्यक्रम के अधीन श्री कांशी विश्वनाथ धाम यात्रा की शुरुआत करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:08 PM (IST)
करतारपुर साहिब के बाद कांशी कारिडोर होगा देश को समर्पित
करतारपुर साहिब के बाद कांशी कारिडोर होगा देश को समर्पित

जागरण संवाददाता, खन्ना : देश के प्रधानमंत्री करतारपुर साहिब कारिडोर के बाद कांशी कारिडोर को देश को समर्पित करेंगे। दिव्य काशी-भव्य कांशी के कार्यक्रम के अधीन श्री कांशी विश्वनाथ धाम यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसका सीधा प्रसारण 13 दिसंबर को किया जाएगा जिसके लिए पंजाब से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया को प्रभारी लगाया गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर मंदिरों में लाइव प्रसारण में समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा।

छाहड़िया ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के लिए गौरव का प्रतीक श्री करतारपुर साहिब देश को समर्पित किया गया था। इसके बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण से देश उत्साहित है। अब सारे संसार की प्राचीनतम संस्कृति के प्रतीक सबसे प्राचीन नगर कांशी विश्वनाथ का गौरव लौटाने का प्रयास है। सारे देश के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नौ दिसंबर को प्रभातफेरी, 10 व 11 दिसंबर को धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 13 को मुख्य कार्यक्रम होगा। इनमे शहरों के प्रतिष्ठित धार्मिक गुरुओं को भी शमूलियत के लिए निवेदन किया जाएगा। छाहड़िया ने कहा कि विश्वनाथ बाबा की दिव्यता के बारे में सारा संसार जानता है और इसकी भव्यता की पुन:स्थापना के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार जताया गया है। उनके साथ पूर्व पार्षद सुधीर सोनू, शिव सेना के उपाध्यक्ष अवतार मौर्या, प्रचारक महंत कश्मीर गिरी, भाजपा के रविन्द्र रवि, अमित भाटिया, निखिल जुगनू, राजेश शर्मा, हनुमान मिश्रा, हरप्रीत कुमार, रामजीत केसरी, सुरिदर कुमार, नरेश अभी, मंगत गोयल, पंडित ऋषि आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी