फेसबुक के जरिये प्यार, सगाई टूटने पर युवती ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी ताे युवक ने खाया जहर

शहर के जोधेवाल बस्ती के के निवासी युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया। उसका मुक्तसर की युवती से फेसबुक से प्यार हुआ था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 12:57 PM (IST)
फेसबुक के जरिये प्यार, सगाई टूटने पर युवती ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी ताे युवक ने खाया जहर
फेसबुक के जरिये प्यार, सगाई टूटने पर युवती ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी ताे युवक ने खाया जहर

लुधियाना, जेएनएन। शहर के जोधेवाल बस्ती के के निवासी युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया। उसका मुक्तसर की युवती से फेसबुक से प्यार हुआ था।इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। मगर उसकी हरकतें सही नहीं होने के कारण शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद लड़की उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी, जिससे तंग अाकर युवक ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी का प्रयास किया।

  प्रवीन कुमार ने बताया कि उसके भाई बबलू कुमार की दोस्ती फेसबुक के जरिये मुक्तसर की युवती के साथ हुई थी। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए और कुछ समय पहले दोनों की सगाई हो गई थी। इसके बाद वह इकट्ठे कई जगहों पर घूमने जाते रहे हैं।

युवती कई बार देर रात बिना परिवार को बताए उनके घर ही आ गई। यही नहीं वह उसके भाई को भी अपशब्द बाेलने लगी थी। जिसके कारण उनकी ओर से शादी से इंकार कर दिया था। अब उसके परिजन  दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकियां दे रहे थे। आज सुबह की मुक्तसर साहिब से पुलिस कर्मचारियों का फोन आया था और आज शाम तक समझौते के लिए पैसे देने की धमकी दे रहे थे। इससे परेशान होकर उसने शुक्रवार सुबह सुसाइड नोट लिखा और जहरीली दवा निगल ली। परिवार को जब इसका पता चला तो उसने उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। यहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी