24 साल बाद दो दिसंबर का दिन सबसे ठंडा

दो दिसंबर वीरवार को लुधियाना का दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 01:14 AM (IST)
24 साल बाद दो दिसंबर का दिन सबसे ठंडा
24 साल बाद दो दिसंबर का दिन सबसे ठंडा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : दो दिसंबर वीरवार को लुधियाना का दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम था। पीएयू मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का दावा है कि 24 साल बाद दो दिसंबर का दिन इतना ठंडा रहा है। इससे पहले 1997 में दो दिसंबर को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं वीरवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।

पीएयू की मौसम विभाग की प्रमुख प्रभजोत कौर का कहना है कि दो दिसंबर को सामान्य तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। 1997 से पहले दो दिसंबर 1974 को दिन का तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। वीरवार को सुबह से बादल छाए रहे जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी