कांटे में मिली गड़बड़ी, तीन आढ़तियों को लगाया जुर्माना

अनाज मंडी में फसल के गलत तोल का मामला सामने आने पर पैदा हुए विवाद के बाद मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में कांटों की चेकिंग की गई। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर तीन आढ़तियों को जुर्माना लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:40 PM (IST)
कांटे में मिली गड़बड़ी, तीन आढ़तियों को लगाया जुर्माना
कांटे में मिली गड़बड़ी, तीन आढ़तियों को लगाया जुर्माना

संवाद सहयोगी, जगराओं : अनाज मंडी में फसल के गलत तोल का मामला सामने आने पर पैदा हुए विवाद के बाद मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में कांटों की चेकिंग की गई। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर तीन आढ़तियों को जुर्माना लगाया गया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतिदरपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि विवाद के चलते ये चेकिंग की गई थी।

उधर, भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह कमालपुरा की अगुआई में संगठन के सदस्यों द्वारा अनाज मंडी का दौरा किया गया। उन्होंने मूंगी की फसल बेचने आए किसानों, गला मजदूर यूनियन के नेताओं और आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तथा मार्केट कमेटी के चेयरमैन से मुलाकात की। इस मौके उन्होंने मंडी में कुछ आढ़तियों और मजदूरों द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार से उन्हें अवगत करवाया।

chat bot
आपका साथी