Suicide Case: गमगीन माहाैल में यूथ कांग्रेस नेता हैप्पी बाजवा का संस्कर, खुदकुशी काे मजबूर करने वाले आरोपित पुलिस रिमांड पर भेजे

Suicide Case हैप्पी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नाम एक आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर जारी किया था जिसमें उसने गांव के ही रहने वाले तीन लोगों प्रीतम सिंह महिंदर सिंह बाबू पंच और बलजिंदर सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:41 AM (IST)
Suicide Case: गमगीन माहाैल में यूथ कांग्रेस नेता हैप्पी बाजवा का संस्कर, खुदकुशी काे मजबूर करने वाले आरोपित पुलिस रिमांड पर भेजे
मृतक यूथ कांग्रेस नेता दलजीत सिंह हैप्पी की फाइल फाेटाे।

जेएनएन, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। Suicide Case: गांव जांगपुर निवासी यूथ कांग्रेस नेता दलजीत सिंह हैप्पी बाजवा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को पुलिस ने इलाका न्यायाधीश के समक्ष पेश कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उल्लेखनीय है कि हैप्पी बाजवा (49) ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली थी।

हैप्पी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नाम एक आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर जारी किया था, जिसमें उसने गांव के ही रहने वाले तीन लोगों प्रीतम सिंह, महिंदर सिंह बाबू पंच और बलजिंदर सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। दाखा पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रीतम सिंह और महिंदर सिंह उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया और तीसरे आरोपित की तलाश जारी है।

आत्महत्या करने वाले कांग्रेसी नेता हैप्पी का हुआ अंतिम संस्कार

शुक्रवार को दलजीत सिंह उर्फ हैप्पी का अंतिम संस्कार उसके गांव में कर दिया गया। इस मौके कांग्रेस पार्टी के हल्का दाखा के प्रभारी कैप्टन संदीप सिंह संधू के अलावा कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा। दलजीत सिंह द्वारा खुदकुशी करने से पहले उसके द्वारा रिलीज की गई ऑडियो और उसके भाई सुरेंद्र सिंह के बयान पर गांव के प्रीतम सिंह , बलविंदर सिंह और महेंद्र सिंह के खिलाफ थाना दाखा में मुकदमा दर्ज करके प्रीतम सिंह और महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि बलविंदर सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई दलजीत सिंह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए शादी तक नहीं करवाई थी। उसने घर के साथ लगता है एक प्लाट 14 विसवे उसने प्रीतम सिंह से खरीद किया था। इसके अलावा उनका एक और प्लॉट था। प्रीतम सिंह ने हमारे दोनों भाइयों के खिलाफ दरखास्त दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह प्लाट उसका है। जिसके कारण उसने परेशानी के चलते जहरीली चीज निगल ली और उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी