लुधियाना में आरोपितों को पकड़ने पहुंची Police के पीछे छोड़ दिया कुत्ता, ऐसे बचानी पड़ी जान

कुत्ते ने हवलदार सुखविंदर सिंह की बाईं टांग बुरी तरह से नोच डाली और दूसरे हवलदार अरजिंदर सिंह के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस पार्टी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 12:01 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 08:35 AM (IST)
लुधियाना में आरोपितों को पकड़ने पहुंची Police के पीछे छोड़ दिया कुत्ता, ऐसे बचानी पड़ी जान
लुधियाना में आरोपितों को पकड़ने पहुंची Police के पीछे छोड़ दिया कुत्ता, ऐसे बचानी पड़ी जान

लुधियाना, जेएनएन। शहर की विश्वकर्मा कालोनी में छापमारी करने गई पुलिस पार्टी पर आरोपितों ने पिटबुल छोड़ दिया। जिसने एक पुलिस कर्मचारी की जांघ नोच दी। पुलिस विश्वकर्मा कालोनी वक्फ बोर्ड की जगह पर कब्जा करने के आरोपितों को पकडऩे गई थी।

जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर छह के अधीन आती चौकी मिलरगंज के हवलदार सुखविंदर सिंह अपने दो साथियों अरजिंदर सिंह हवलदार व एक अन्य साथी को साथ लेकर विश्वकर्मा कालोनी में गए थे। यहां के निवासी सुरजीत कौर, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, सुखवंत सिंह के खिलाफ वक्फ बोर्ड की जगह पर कब्जा करने का मामला दर्ज है। पुलिस सुबह छह बजे वहां पर छापामारी करने गई थी। जैसे ही पुलिस पार्टी ने घर का दरवाजा खटखटाया तो मकान मालिकों ने उन पर पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया।

कुत्ते ने हवलदार सुखविंदर सिंह की बाईं टांग बुरी तरह से नोच डाली और दूसरे हवलदार अरजिंदर सिंह के कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस पार्टी ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और चौकी पहुंचे। इसके बाद सुखविंदर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था। यहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है।

चौकी प्रभारी कपिल शर्मा के अनुसार पांचों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाल पुलिस कर्मी उसे घायल करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी