लुधियाना में मारपीट के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आकर कोर्ट में नहीं हुए पेश, भगोड़े घोषित

Crime in Ludhiana जमानत मिलने के बाद गैरहाजिर चल रहे दो आरोपितों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रूप नगर वासी अखिलेश कुमार व अर¨वद कुमार के रूप में हुई।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:56 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:56 AM (IST)
लुधियाना में मारपीट के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आकर कोर्ट में नहीं हुए पेश, भगोड़े घोषित
दोनों के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने 2016 में मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया था।

लुधियाना, जेएनएन। जमानत मिलने के बाद गैरहाजिर चल रहे दो आरोपितों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रूप नगर वासी अखिलेश कुमार व अर¨वद कुमार के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने 2016 में मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया था। जिसमें अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, मगर जमानत पर जाने के बाद दोनों अदालत से लगातार गैरहाजिर रहने लगे।

43 लाख ले किसी और के नाम करवा दी रजिस्ट्री

लुधियाना। धर्मपुरा निवासी एक व्यक्ति ने मकान बेचने का सौदा करके खरीददार महिला से 43 लाख रुपये ले लिए। मगर बाद में उस मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम पर करा दी। अब थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसआइ बलौर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान धर्मपुरा स्थित ओबराय मार्केट निवासी कुल¨वदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने धर्मपुरा निवासी नीतू सलूजा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। महिला ने 23 जुलाई 2019 में पुलिस कमिश्नर को उसके खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 29 सितंबर 2018 में उसने आरोपित के साथ एक मकान का सौदा करके 35 लाख रुपये में बयाना किया था।

जिसमें बाद में 8 लाख रुपये और दे दिए। मगर 43 लाख रुपये लेकर भी आरोपित ने मकान की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं कराई। बाद में उसे पता चला कि उसने उस मकान की रजिस्ट्री धर्मपुरा निवासी राजिंदर कुमार के नाम करा दी है।

chat bot
आपका साथी