लुधियाना में घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म करने आया परिजनों ने दबोचा, जमकर की पिटाई

लुधियाना में एक घर में घुस कर नाबालिगा से दुष्कर्म करने आए आरोपित को परिजनों ने पकड़ लिया। आरोपित की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:26 PM (IST)
लुधियाना में घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म करने आया परिजनों ने दबोचा, जमकर की पिटाई
लुधियाना में एक घर में नाबालिगा से दुष्कर्म करने आए आरोपित को परिजनों ने पकड़ लिया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के सलेम टाबरी के लक्ष्मी पुरी इलाके के एक घर में घुस कर नाबालिगा से दुष्कर्म करने आए आरोपित को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित की अच्छी तरह से पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसआइ तमन्ना देवी ने बताया कि आरोपित की पहचान जालंधर के गांव मंसूरपुर निवासी धरमिंदर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने लक्ष्मी पुरी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर गया था। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेली थी।

शाम छह बजे जब वह अपने घर वापस लौटा तो देखा कि आरोपित एक दम सीढ़ियां चढ़ कर छत के रास्ते से भागने लगा। उसने भाग कर आरोपित को काबू कर लिया। उसके बाद जब उसने अपनी बेटी से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि आरोपित पहले भी उसे बहला फुसला कर अपने साथ लाडोवाल के पास एक होटल में ले गया था। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आज भी वो जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। जिसके बाद परिजनों ने आरोपित की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

chat bot
आपका साथी