लुधियाना में घेरकर पुलिसकर्मियों पर हमला, हत्या के प्रयास के मामले में जांच करने गई थी टीम

लुधियाना के चीमा चौक पर पुलिस के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। थाना मोती नगर पुलिस ने बस्ती जोधेवाल की इंदू बाला उसके पिता कृष्ण लाल भाई मनोज कुमार व दो साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:07 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:07 PM (IST)
लुधियाना में घेरकर पुलिसकर्मियों पर हमला, हत्या के प्रयास के मामले में जांच करने गई थी टीम
लुधियाना के चीमा चौक पर पुलिस के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। यहां एक मामले में जांच-पड़ताल करने और बयान लिखने गई पुलिस पार्टी पर आरोपितों ने हमला कर दिया। उन्होंने सरकारी कार्य में विघ्न डालकर पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। थाना मोती नगर पुलिस ने बस्ती जोधेवाल की गली नंबर 6 निवासी इंदू बाला, उसके पिता कृष्ण लाल, भाई मनोज कुमार तथा उनके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - पंजाब में निकाय चुनाव के नामांकन के लिए जरूरी नहीं है एनओसी, चुनाव आयोग का पत्र बना छूट का आधार

इस बारे में एएसआई धनवंत सिंह ने बताया कि यह केस एएसआई हरनेक सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में हरनेक सिंह ने बताया कि 2 मार्च, 2019 में थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने ईशर नगर निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर पर इंदू बाला तथा रिश्व वेनिपाल के खिलाफ हत्या प्रयास, धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसमें दोनों आरोपितों ने सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है। सुशील कुमार की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल उस मामले की जांच थाना डेहलों के प्रभारी सुखदेव सिंह को सौंप दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर 23 जनवरी को वे एएसआई हरबंस सिंह और सिपाही हरप्रीत सिंह के साथ आरोपितों को तफ्तीश में शामिल होने के लिए परवाना नोट कराने के लिए गए थे।

आरोपितों पर दर्ज है हत्या के प्रयास का मामला

वहां से निकलने पर आरोपितों ने उनका पीछा किया। चीमा चौक पर उन्हें घेर कर उन पर हमला कर दिया। हरनेक सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर, 2020 के दिन आरोपितों ने अपने साथियों की मदद से सुशील कुमार पर गोलियां चलाईं थीं, जिसमें वो बाल बाल बच गया था। उस मामले में थाना डेहलों पुलिस ने करणवीर वालिया तथा उसके 7 अज्ञात साथियों पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। धनवंत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी