Accident in Ludhiana : लुधियाना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

लुधियाना में साहनेवाल और ग्यासपुरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल में पहुंचे तो एक की मौत हो चुकी थी व एक गंभीर घायल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:53 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:53 PM (IST)
Accident in Ludhiana : लुधियाना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
लुधियाना में सड़क हादसें में बाइक सवार की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में साहनेवाल और ग्यासपुरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप घायल शंभू अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई गुड्डू माहतो (निवासी महा लक्ष्मी नगर, ग्यासपुरा) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई 47 वर्षीय मुन्नी लाल अपनी मोटरसाइकिल (पीबी 10 डीवाई 8883) में शंभू (गांव अबथई, उत्तर प्रदेश) के साथ साहनेवाल से ग्यासपुरा जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मारी। इस दौरान दोनों सड़क पर गिर लहुलूहान हो गए। वाहन चालक घटना के बाद मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मुन्नी लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि शंभू गंभीर रूप से जख्मी है और उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शव की हुई पहचान, सिर पर वार करने से हुई थी मौत

लुधियाना। लुधियाना में गांव गिल में झाड़ियों में मिले शव की पहचान 40 वर्षीय विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। बाबू राम के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि विनोद प्रसाद मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के थाना नूरसहाय के गांव जगदीशपुर त्यागी का रहने वाला था। लुधियाना में वह मजदूरी करता था। गांव जसपाल बांगड़ में वह पत्नी, दो बेटे व एक बेटी के साथ रहता था। उसके पास एक मोबाइल फोन था, जो करीब 25 दिन पहले टूट गया था। मंगलवार की रात को वह वापस नहीं आया। वीरवार सुबह अखबार में खबर पढ़ने के बाद वह थाना डेहलों की पुलिस के पास आया। उसने शव की पहचान कर ली। पोस्टमार्टम में पता चला है कि विनोद की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है।

chat bot
आपका साथी